क्रिकेट

SMAT 2026 में मजेदार पल, जब टॉस के बाद वैभव सूर्यवंशी बताना भूले बिहार की प्लेइंग-11

Vaibhav Sooryavanshi in SMAT 2026: वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा टी20 कप्तान बनने का रिकॉर्ड बनाया। हालांकि, सौराष्ट्र के खिलाफ टॉस के बाद वह बिहार की प्लेइंग-11 की जानकारी देना भूल गए। पढ़ें वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा?
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 3:24 PM IST
Vaibhav Sooryavanshi latest
वैभव सूर्यवंशी। (Photo - IANS)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने भले ही 15 साल और 232 दिन की उम्र में बिहार की मेंस टी20 टीम का कप्तान बनकर विश्व रिकॉर्ड बनाया हो, लेकिन इस ऐतिहासिक मौके पर उन्हें एक मजेदार स्थिति का सामना करना पड़ा।

दरअसल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में सौराष्ट्र के खिलाफ बिहार के पहले मुकाबले में टॉस जीतने के बाद युवा कप्तान वैभव सूर्यवंशी टीम की प्लेइंग इलेवन की जानकारी देना ही भूल गए।

बिहार ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद जब वैभव से टीम संयोजन और प्लेइंग इलेवन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'आई थिंक, सर, भूल गया लगता हूं मैं।' इस तरह अपने करियर की ऐतिहासिक उपलब्धि वाले दिन ही वैभव सूर्यवंशी को एक ऐसे मजेदार पल का सामना करना पड़ा।

आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का रिकॉर्ड तोड़ा। जैक वुकुसिक ने 17 साल और 311 दिन की उम्र में अपनी नेशनल टीम की कप्तानी की थी।

वैभव सूर्यवंशी बोले- 'मैं बहुत आभारी हूं'

वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की मेंस टी20 टीम का कप्तान बनाए जाने को सपने के सच होने जैसा बताया। उन्होंने कहा, 'यह सपने के सच होने जैसा है, क्योंकि मैंने यहीं क्रिकेट खेलना शुरू किया था । उसी टीम की कप्तानी करने का अवसर मिलना बहुत बड़ी बात है। मैं बहुत आभारी हूं और मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी क्षमता से निभाने की कोशिश करूंगा।'

खबर अपडेट हो रही है..

Updated on:
14 Nov 2026, 3:24 PM IST
Published on: