क्रिकेट

Smriti Mandhana Record: स्मृति मंधाना ने किया कमाल, महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बनीं बल्लेबाज

Smriti Mandhana ने बांग्लादेश के खिलाफ Asian Games 2026 सेमीफाइनल में इतिहास रच दिया। वह महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।
2 min read
Sep 20, 2026
Smriti Mandhana
स्मृति मंधाना, भारतीय महिला क्रिकेटर (Photo Credit - IANS)

Smriti Mandhana Milestone: भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के आइची-नागोया में शुक्रवार को एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए मंधाना महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं।

न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़ा

स्मृति मंधाना ने महिला T20I क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया। सूजी बेट्स ने महिला T20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में इस प्रारूप से संन्यास लिया था। स्मृति मंधाना के नाम अब महिला T20I क्रिकेट में 178 मैचों में 4,788 रन* दर्ज हैं। इस प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाली शीर्ष पांच बल्लेबाज़ों की सूची में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू भी शामिल हैं।

स्मृति मंधाना ने पूरे किए 100 छक्के

स्मृति मंधाना ने महिला T20I क्रिकेट में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 19 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए।

महिला T20I क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली बल्लेबाज़ों की सूची में मंधाना अब पांचवें स्थान पर हैं। सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दोनों के नाम 134-134 छक्के दर्ज हैं। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू 120 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि भारत की शेफाली वर्मा 104 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। मंधाना के नाम अब 100 छक्के हो गए हैं।

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के

स्थानखिलाड़ीटीमछक्के
1सोफी डिवाइनन्यूजीलैंड134
1डिएंड्रा डॉटिनवेस्टइंडीज134
3चमारी अटापट्टूश्रीलंका120
4शेफाली वर्माभारत104
5स्मृति मंधानाभारत100

शेफाली वर्मा ने की मंधाना के रिकॉर्ड की बराबरी

स्मृति मंधाना ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक 50 से ज्यादा रन बनाने के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। मंधाना ने 2024 में 8 बार 50+ स्कोर बनाया था। अब शेफाली वर्मा ने 2026 में 8वां 50+ स्कोर दर्ज कर उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस सूची में पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज भी शामिल हैं, जिन्होंने 2018 में 7 बार 50+ स्कोर बनाया था। वहीं, हांगकांग की नताशा माइल्स ने भी 2026 में 7 बार यह उपलब्धि हासिल की है। यह आंकड़ा महिला टी20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।

एक कैलेंडर वर्ष में महिला टी20I में सर्वाधिक 50+ स्कोर

खिलाड़ीटीमवर्ष50+ स्कोर
स्मृति मंधानाभारत20248
शेफाली वर्माभारत20268
मिताली राजभारत20187
नताशा माइल्सहांगकांग20267
Updated on:
20 Sept 2026 12:53 pm
Published on:
20 Sept 2026 11:24 am