क्रिकेट

IND vs SL 2nd Test: सोनल दिनुषा ने हिला कर रख दी रिकॉर्ड बुक, 67 साल में ऐसा करने वाले बने पहले क्रिकेटर

Sonal Dinusha Record, IND vs SL Test: सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ लगातार चौथी पारी में 50 प्लस स्कोर कर 67 साल बाद इतिहास रच दिया है। कोलंबो टेस्ट में उनकी शानदार पारी ने रिकॉर्ड बुक में नया अध्याय जोड़ दिया है।
2 min read
Aug 27, 2026
Sonal Dinusha Test Record
सोनल दिनुषा ने जड़ा शानदार अर्धशतक (फोटो- IANS)

Sonal Dinusha Test Record vs Team India: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है, जहां सोनल दिनुषा ने एक बार फिर से 50 जड़ दिया है। वह भारत के खिलाफ लगातार चार पारियों में 50 प्लस स्कोर करने वाले 67 सालों के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहले क्रिकेटर बन गए हैं। आपको बता दें कि 1932-34 में इंग्लैंड के डॉगलास जार्डिन ने ऐसा कारनामा किया था। उसके बाद वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स और क्वलाइड वॉलकॉट ने 1948 में यह कारनामा किया था। भारत के खिलाफ यह कारनामा आखिरी बार इंग्लैंड के केन बेरिंगटन ने 1959 में किया था। अब सोनल दिनुषा ने यह कारनामा कर रिकॉर्ड बुक को हिला कर रख दी है।

सीरीज में दिनुषा के नाम सबसे ज्यादा रन

दिनुषा इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। दिनुषा ने दो शतक और दो अर्धशतकीय पारी भी खेली है। वह इस सीरीज में देवदत्त मेडिकल के 328 रनों को पछाड़कर उनसे आगे निकल गए हैं।

कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली पारी 503 रन पर घोषित कर दी थी। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर ढेर हो गई थी, लेकिन फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका की दूसरी पारी में एक बार फिर से सोनल दिनुषा और केशारा नुवांथा भारत और जीत के बीच में खड़े हो गए हैं। दोनों ने 100 रन की पार्टनरशिप कर ली है।

गॉल टेस्ट की पहली पारी में दिनुषा ने शानदार शतकीय पारी खेली थी और दूसरी पारी में 84 रन बनाकर आउट हुए थे। उसके बाद से कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में भी दिनुषा ने शानदार शतक जड़ा था और 103 रन बनाकर सारांश जैन की गेंद पर आउट हुए थे। तो दूसरी पारी में उन्होंने फिर से अर्धशतक जड़ दिया।

सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला गया था, जहां भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी लेकिन वहां भी सोनल दिनुषा ने टीम इंडिया के गेंदबाजों के खिलाफ खूब रन बनाए थे। सोनल ने अब तक श्रीलंका के लिए 4 टेस्ट खेला है और 74 की औसत से 524 रन बना चुके हैं। पिछले साल उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए थे। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 92 और 43 रन की दो बेहतरीन पारियां खेल अपनी प्रतिभा दिखाई।

Updated on:
27 Aug 2026 12:35 pm
Published on:
27 Aug 2026 11:58 am