
Sonal Dinusha Test Records: भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज भले ही टीम इंडिया ने जीती है, लेकिन क्रिकेट फैंस का दिल श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने जीता है। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। जबकि चौथे दिन खेल खत्म होने तक भारत की पकड़ मजबूत थी, लेकिन इसके बाद सोनल कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अकेले अपने दम पर मैच ड्रॉ कराने में सफल रहे। सोनल ने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन एक रिकॉर्ड बेहद खास है, जिसमें उन्होंने जो रूट समेत दुनिया भर के दिग्गजों को पीछे छोड़ते एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
सोनल दिनुषा ने क्रिकेट के इतिहास में एक टेस्ट सीरीज में स्पिन के खिलाफ स्वीप शॉट से सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 173 रन बनाए और खास बात ये रही कि वह एक बार भी ऐसा करते हुए आउट नहीं हुए। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2021 में श्रीलंका में ही स्पिन के खिलाफ स्वीप शॉट खेलते हुए 160 रन बनाए थे और वह एक बार आउट भी हुए थे।
| बल्लेबाज | विपक्षी | स्थान | स्वीप से रन | आउट |
|---|---|---|---|---|
| सोनल दिनुषा | भारत | श्रीलंका, 2026 | 173* | 0 |
| जो रूट | श्रीलंका | श्रीलंका, 2021 | 160 | 1 |
| बेन डकेट | पाकिस्तान | पाकिस्तान, 2022 | 112 | 2 |
| जो रूट | भारत | भारत, 2021 | 106 | 1 |
| यूनिस खान | ऑस्ट्रेलिया | UAE, 2014 | 103 | 0 |
| मिस्बाह-उल-हक | इंग्लैंड | UAE, 2015 | 103 | 0 |
| जो रूट | भारत | भारत, 2016 | 101 | 3 |
| बेन डकेट | भारत | भारत, 2024 | 101 | 0 |
| रैंक | बल्लेबाज | विपक्षी | मैदान | पहली पारी | दूसरी पारी |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | एलन बॉर्डर | पाकिस्तान | लाहौर | 150* | 153 |
| 2 | तिलकरत्ने दिलशान | बांग्लादेश | चटगांव | 162 | 143 |
| 3 | धनंजय डी सिल्वा | बांग्लादेश | सिलहट | 102 | 108 |
| 4 | कामिंडु मेंडिस | बांग्लादेश | सिलहट | 102 | 164 |
| 5 | सोनल दिनुषा | भारत | कोलंबो (SSC) | 103 | 133* |
| रैंक | बल्लेबाज | पहले 5 टेस्ट के बाद रन |
|---|---|---|
| 1 | कामिंडु मेंडिस | 631 |
| 2 | सोनल दिनुषा | 606 |
| 3 | धनंजय डी सिल्वा | 550 |
| 4 | रॉय डायस | 529 |
| 5 | माइकल वैंडॉर्ट | 455 |
| 5 | असेला गुणरत्ने | 455 |
| रैंक | टीम | स्कोर | मैदान | साल | बढ़त |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | जिम्बाब्वे | 503/6 | नागपुर | 2000 | 276 रन |
| 2 | इंग्लैंड | 497/5 | कानपुर | 1961 | 274 रन |
| 3 | श्रीलंका | 429/9 | कोलंबो (SSC) | 2026 | 216 रन |
| 4 | वेस्टइंडीज | 385/5 | किंग्स्टन | 1971 | 215 रन |
| 5 | इंग्लैंड | 477/4d | द ओवल | 1990 | 211 रन |
| 6 | ऑस्ट्रेलिया | 413 | दिल्ली | 1979 | 201 रन |