क्रिकेट

50 के हुए कोलकाता के प्रिंस, युवराज ने शेयर किया भावुक पोस्ट, जानें सौरव गांगुली के जन्मदिन पर किसने क्या कहा

गांगुली ने वीरेन्द्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, ज़हीर खान और अजित अगरकर जैसे दिग्गज खिलाड़ी भारतीय टीम को दिये। जब टीम फिक्सिंग के आरोपों के चलते टीम पूरी तरह बिखर गई थी। तब दादा ने ज़िम्मेदारी उठाई और एक बार फिर भारतीय टीम को खाड़ा किया।
2 min read
58.jpg
सौरव गांगुली का आज 50वां जन्मदिन है।

Sourav Ganguly Birthday: भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का आज जन्मदिन है। 'कोलकाता के प्रिंस' के नाम से मशहूर गांगुली आज 50 साल के हो गए हैं। दादा का जन्म 8 जुलाई 1972 को कोलकाता में हुआ था। कई सालों तक भारतीय टीम की कप्तानी करने के बाद दादा ने साल 2008 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। दादा क्रिकेट के मैदान में अपने आक्रामक स्वभाव और लंबे-लंबे सिक्स के लिए जाने जाते थे।

गांगुली ने वीरेन्द्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, ज़हीर खान और अजित अगरकर जैसे दिग्गज खिलाड़ी भारतीय टीम को दिये। जब टीम फिक्सिंग के आरोपों के चलते टीम पूरी तरह बिखर गई थी। तब दादा ने ज़िम्मेदारी उठाई और एक बार फिर भारतीय टीम को इस काबिल बनाया कि 2003 के वर्ल्डकप में टीम फाइनल तक पहुंची। उनके जन्मदिन पर दुनिया भर के तमान क्रिकेटरों ने बधाई दी है। पूर्व खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए दादा को विश किया है।

यह भी पढ़ें : युवराज सिंह की इस हरकत की वजह से गांगुली देने वाले थे इस्तीफा, फिर द्रविड़ ने ऐसे रोका

युवराज ने दादा संग पुरानी कुछ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो दादा! आप एक अच्छे दोस्त, प्रभावशाली कप्तान और सीनियर खिलाड़ी रहे हैं जिनसे कोई भी युवा सीखना चाहेगा। आपके विशेष दिन पर आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।'

हरभजन सिंह ने लिखा, 'एक महान खिलाड़ी, एक शानदार लीडर, बीसीसीआई प्रेसिडेंट और मेरे कप्तान। आपको जन्मदिन की बहुत बधाई, दादा आने वाला साल शानदार हो। हमेशा प्यार!' मोहम्मद कैफ ने लिखा, 'एक बेहतरीन बल्लेबाज से लेकर एक बेहतरीन कप्तान और अब भारतीय क्रिकेट का नेतृत्व कर रहे हैं। मेरे पसंदीदा कप्तान और मेंटर को ढेर सारी शुभकामनाएं। जन्मदिन मुबारक हो दादा।"

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री और पूर्व भारतीय खिलाड़ी मनोज तिवारी ने लिखा, 'दादा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं आपका वीडियो देखा है जहां आप जश्न मनाते हुए नाच रहे हैं, यह देखकर बहुत अच्छा लगा। आगे बढ़ते रहें और आपका आने वाला साल मंगलमय हो।'

Published on:
08 Jul 2022 11:45 am
Also Read
View All
Women’s T20 World Cup 2026 Final Live Streaming: इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला, जानें कब और कहां देखें, टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

‘कोहली को सब्र रखना चाहिए था’, कपिल देव ने विराट के टेस्ट क्रिकेट से जल्‍द रिटायरमेंट पर उठाए सवाल

15 अगस्‍त से शुरू होने वाली IND vs SL टेस्‍ट सीरीज की लाइव स्‍ट्रीमिंग JioHotstar पर नहीं होगी, जानें भारत में कौन से ऐप पर देख सकेंगे

Sanju Samson देखते थे दिल्ली के लिए खेलने का सपना, लेकिन पिता के एक फैसले ने बदल दी जिंदगी

शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी के बैटिंग स्टाइल पर बोले मैथ्यू हेडन, कहा- दोनों एक-दूसरे से बहुत अलग, पर टी20 में हैं दोनों के लिए जगह