क्रिकेट

कोहली-गांगुली के बीच छिड़ी जंग हुई तेज, अब सौरव दादा ने उठाया ये बड़ा कदम

Sourav Ganguly And Virat Kohli : भारतीय टीम के दो पूर्व कप्तानों सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को मैच के बाद सौरव गांगुली ने विराट कोहली से हाथ नहीं मिलाया तो कोहली ने दादा को अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल से अनफॉलो कर दिया। वहीं अब सौरव गांगुली ने भी विराट कोहली को कड़ा जवाब दिया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2023, 2:54 PM IST
sourav-ganguly-and-virat-kohli-rift-takes-went-further-as-dada-take-new-step.jpg
कोहली-गांगुली के बीच छिड़ी जंग हुई तेज, अब सौरव दादा ने उठाया ये बड़ा कदम।

Sourav Ganguly And Virat Kohli : भारतीय टीम के दो पूर्व कप्तानों के बीच शुरू हुआ विवाद खत्‍म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद शुरू हुआ ये विवाद बीच में कुछ समय के लिए शांत हो गया था। लेकिन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच शनिवार को कुछ ऐसा हुआ कि जगजाहिर हो कि विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच अभी भी जंग जारी है। मैच के बाद सौरव गांगुली ने विराट कोहली से हाथ नहीं मिलाया तो कोहली ने भी पलटवार करते हुए गांगुली को अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल से अनफॉलो कर दिया। जैसे ही इस विषय में दादा को पता चला तो उन्‍होंने भी उससे बड़ा कदम उठाते हुए फिर से आग में घी डालने का काम कर दिया है।

दरअसल, विराट कोहली और सौरव गांगुली के बीच विवाद की शुरुआत टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद हुई थी। सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्‍यक्ष हुआ करते थे। उस दौरान टी20 वर्ल्ड कप से पहले कोहली ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। इस पर सौरव गांगुली ने चौंकाते हुए कहा था कि वह कोहली को कप्तानी छोड़ते नहीं देखना चाहते थे। इसके साथ ही विराट से कप्तान बने रहने की अपील करने का दावा भी किया।

विराट बोले- मुझसे नहीं की कप्‍तान बने रहने की अपील

इसके कुछ समय बाद ही कोहली से वनडे टीम की कप्‍तानी भी छीन ली गई। विराट ने बीसीसीआई के इस फैसले का विरोध करते हुए कहा था कि उनसे कभी भी किसी ने कप्तान बने रहने की कोई अपील नहीं की थी। बात यहीं खत्‍म नहीं हुई इसके बाद 2022 में विराट कोहली ने टेस्‍ट फॉर्मेट की कप्‍तानी छोड़कर इस विवाद को और बढ़ा दिया।

यह भी पढ़ें : कोहली के आउट होते ही लटका अनुष्‍का का मुंह, वायरल हुआ रिएक्‍शन

गांगुली ने दिया मुंहतोड़ जवाब

बता दें कि कोहली ने कई बार बिना नाम लिए सौरव गांगुली पर हमला बोला है। जबकि सौरव गांगुली ने इस मामले में पूरी तरह से चुप्‍पी साध रखी है। इसी बीच आरसीबी और डीसी के मैच के बाद शनिवार को गांगुली ने कोहली से हाथ नहीं मिलाया तो कोहली ने उन्‍हें अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अनफॉलो कर दिया। वहीं अब गांगुली ने इसके जवाब में कोहली को सोशल मीडिया के सभी फ्लेटफॉर्म से अनफॉलो कर दिया है।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली पर BCCI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें क्‍यों

Published on: