5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RCB vs CSK : विराट कोहली पर BCCI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें क्‍यों

RCB vs CSK : चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ आरसीबी के स्टार बल्‍लेबाज विराट कोहली 4 गेंद खेलकर महज 6 रन पर बदकिस्मती से आकाश सिंह का शिकार हो गए। मैच के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल के नियमों का उल्‍लंघन करने पर विराट कोहली के खिलाफ भारी भरकम जुर्माना लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Apr 2023, 8:57 AM IST

virat-kohli-fined-10-percent-of-his-match-fee-for-breaching-the-ipl-code-of-conduct.jpg

विराट कोहली पर BCCI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना।

RCB vs CSK : आईपीएल 2023 में सोमवार रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में सीएसके ने आरसीबी को 8 रन से शिकस्‍त दी। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का इस मैच में बल्‍ला नहीं चल सका। कोहली 4 गेंद खेलकर महज 6 रन पर बदकिस्मती से आकाश सिंह का शिकार हो गए। मैच के बाद बीसीसीआई ने कोहली को एक और झटका देते हुए उन पर भारी भरकम जुर्माना लगा दिया। बताया जा रहा है कि मैच के दौरान कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग के नियमों का उल्‍लंघन किया था।

आईपीएल की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि आरसीबी के खिलाड़ी विराट कोहली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ सोमवार को मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इसके लिए उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। वहीं, विराट कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल-1 के अपराध को स्वीकार किया है।

ऐसे मामलों में नहीं होती सुनवाई

बता दें कि आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन पर मैच रेफरी का निर्णय ही अंतिम होता है। ऐसे मामलों में किसी तरह की सुनवाई नहीं की जाती है और मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना भरना होता है। हालांकि, आईपीएल कमेटी की ओर से अभी तक यह जानकारी नहीं दी गई है कि विराट कोहली के खिलाफ किस वजह जुर्माना लगाया गया है।

यह भी पढ़ें : अर्जुन के डेब्‍यू के बाद भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बेटे को लेकर खोला बड़ा राज

इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर का शिकार हुए कोहली

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्‍टेडियम में सीएसके ने पहले खेलते हुए 226 रन का विशाल स्‍कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में आरसीबी की टीम 218 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में विराट कोहली ने 4 गेंदों में महज 6 रन बनाए। कोहली इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर आकाश सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए थे। गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए स्‍टंप्‍स में जा घुसी थी।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली के आउट होते ही लटका अनुष्‍का का मुंह, वायरल हुआ रिएक्‍शन