क्रिकेट

कौन दे रहा था Sourav Ganguly को जान से मारने की धमकी? कूरियर के पैकेट से हुआ बड़ा खुलासा

Team India के कप्तान Sourav Ganguly और उनकी पत्नी Dona Ganguly को कूरियर से जान से मारने की धमकी मिली है। उनकी निजी सचिव तानिया भट्टाचार्य ने ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Aug 11, 2026
Sourav Ganguly on Mohammed Shami
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली। (फोटो सोर्स: IANS)

Sourav Ganguly Dona Ganguly Death Threat: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पर्तमान में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। गांगुली की निजी सचिव की तरफ से ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके बताया गया है कि पिछले कुछ महीनों से सौरव गांगुली और उनके परिवार को कुछ धमकी भरी चिट्ठियां मिल रही थीं।

साथ काम करने वालों को भी मिली धमकी

गांगुली की निजी सचिव तानिया भट्टाचार्य ने बताया कि वह सौरव गांगुली की तरफ से शिकायत दर्ज करवा रही हूं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों से हमें किसी अनजान शख्स की तरफ से सौरव गांगुली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों वाली चिट्ठियां मिल रही हैं। शुरू में हमने इन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, यह सोचकर कि ये किसी ऐसे व्यक्ति की हरकत है, जो उन्हें पसंद नहीं करता और अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए चिट्ठियां भेज रहा है। हालांकि, आज हमें सौरव गांगुली और डोना गांगुली के नाम से दो चिट्ठियां मिलीं, जिनमें भेजने वाले ने न सिर्फ उनके खिलाफ नफरती बातें लिखीं, बल्कि सौरव गांगुली, डोना गांगुली और उनके साथ या उनके लिए काम करने वाले लोगों की जान और सुरक्षा को लेकर गंभीर धमकियां भी दीं।"

शिकायत में लिखा गया है, "इन चिट्ठियों में दी गई धमकियों की गंभीरता ने हमें चिंतित कर दिया है। ये चिट्ठियां अब नफरत या अपमानजनक बातों से आगे बढ़कर जान और निजी सुरक्षा के लिए स्पष्ट धमकियों में बदल गई हैं, इसलिए हमारा मानना ​​है कि इस मामले में पुलिस का तुरंत दखल और जांच जरूरी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि कृपया जरूरी कार्रवाई करें, शिकायत दर्ज कर जांच करें, इन धमकी भरी चिट्ठियों को भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करें और सौरव गांगुली, डोना गांगुली और उनके साथ काम करने वाले स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाएं।"

पैकेट पर लिखा था अरुण का नाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये चिट्ठियां कूरियर के जरिए सौरव गांगुली के घर भेजी गई हैं। पैकेट पर भेजने वाले का नाम अरुण कुमार लिखा था, जो बेलघरिया का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Updated on:
11 Aug 2026 07:40 am
Published on:
11 Aug 2026 07:36 am