क्रिकेट

सौरव गांगुली को बना दिया गया हेड कोच, पहली बार मिली ये जिम्मेदारी, जानें कब से शुरू होगा कार्यकाल

प्रिटोरिया कैपिटल के पूर्व कोच जोनाथन ट्रॉट ने पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। टीम पिछले सीजन 10 मैच खेलने के बाद ग्रुप स्टेज में सिर्फ दो मैच ही जीत पाई थी और नॉकआउट में भी जगह नहीं बन पाई थी।

2 min read
Aug 24, 2025
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व BCCI अक्ष्यक्ष सौरव गांगुली (Photo Credit - IANS)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब एक नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। गांगुली को साउथ अफ्रीका टी20 2025-26 सीजन के लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अपना हेड कोच बनाया है। आपको बता दें कि गांगुली इससे पहले बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूम में काम कर चुके हैं। बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर सौरव गांगुली इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रोट की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 1 साल बाद समाप्त हो गया।

ये भी पढ़ें

PKL 12: प्रो कबड्डी में कब मिलेगा गोल्डेन रेड करने का मौका, एक रेड बदल देगा मैच, जानें PKL का नया नियम

सौरव गांगुली का संन्यास के बाद कार्यकाल

इससे पहले सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल के साथ भी काम कर चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में सौरव गांगुली साल 2018-19 और 2022-24 में दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2019 से 2022 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। रविवार को प्रिटोरिया कैपिटल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सौरव गांगुली को हेड कोच बनाए जाने की घोषणा की। गांगुली ऑक्शन ने पहले टीम के साथ जुड़ सकते हैं और खिलाड़ियों को खरीदने में मदद भी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि गांगुली पहली बार किसी टीम के फुल टाइम हेड कोच बने हैं। साउथ अफ्रीका टी20 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने कुछ दिन पहले ही टूर्नामेंट के वेन्यू की घोषणा की थी। इसके लिए 9 सितंबर को खिलाड़ियों की बोली लगेगी। 6 वेन्यू पर मुकाबले खेले जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका में बॉक्सिंग डे यानी 26 दिसंबर से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। प्रिटोरिया कैपिटल के पूर्व कोच जोनाथन ट्रॉट ने पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। टीम पिछले सीजन 10 मैच खेलने के बाद ग्रुप स्टेज में सिर्फ दो मैच ही जीत पाई थी और नॉकआउट में भी जगह नहीं बन पाई थी।

9 सितंबर को होगा SA20 का ऑक्शन

लिहाजा सौरव गांगुली के आने से टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इस बार SA20 लीग का ऑक्शन भी रोमांचक होने वाला है। भारतीय खिलाड़ी भी इस ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। हालांकि टीम इंडिया के वही खिलाड़ी विदेशी लीग में हिस्सा लेंगे या ले सकते हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ आईपीएल से भी संन्यास ले चुके हैं।

Published on:
24 Aug 2025 07:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर