क्रिकेट

क्रिकेट के मैदान पर सौरव गांगुली की वापसी, लेजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते हुए आएंगे नजर

क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत के दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली की वापसी होने जा रही है। वह आगामी लेजेंड लीग क्रिकेट के सीजन 2 में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बात की पुष्टि लेजेंड क्रिकेट लीग के फाउंडर और सीईओ रमन रहेजा ने की है।
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2022, 7:23 PM IST
sourav_ganguly_kkr.jpg
Sourav Ganguly

Legends League Cricket Season 2: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व लेफ्ट हैंड दिग्गज बल्लेबाज और वर्तमान बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर वापसी करने के लिए तैयार है। वह आगामी लीजेंड क्रिकेट लीग के सीजन 2 में खेलते हुए नजर आएंगे। बुधवार को इस बात की जानकारी लेजेंड क्रिकेट लीग के को फाउंडर और सीईओ रमन रहेजा ने की है। इस लीग का दूसरा सीजन साल 2022 में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच ओमान के मस्कट में खेला जाएगा।

इस साल 4 टीमें लेंगी हिस्सा

क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके पूर्व दिग्गज क्रिकेटर लीग में इस साल 4 प्राइवेट फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। सौरव गांगुली के अलावा भारत के वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, यूसुफ पठान और हरभजन सिंह भी इस लीग में खेलते हुए इस साल दिखेंगे। पहले सीजन में इस लिस्ट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया था।

यह भी पढ़ें : 3 गेंदबाज जो वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज हराने में भारत की मदद करेंगे

वहीं क्रिकेट के मैदान पर दोबारा से वापसी करने जा रहे प्रिंस ऑफ कोलकाता और दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली के बारे में रमन रहेजा ने कहा कि सौरव गांगुली को दोबारा फील्ड पर खेलते देखना दर्शकों के लिए शानदार अनुभव होगा। हम इस महान बल्लेबाज को इस लीग में खेलने के लिए शुक्रगुजार और आभारी हैं। हमें आशा है कि दादा के कुछ आकर्षक शॉट हमें देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले टेस्ट क्रिकेटर

वहीं भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटरों के अलावा इस लीग में ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन, इंग्लैंड के इयोन मोर्गन, मुथैया मुरलीधरण, मोंटी पनेसर जैसे पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि इस लीग के कमिश्नर भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच और खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। पहले सीजन में 3 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें इंडियन महाराजा, एशिया लाइंस और वर्ल्ड जाइंट शामिल थे। बता दें कि वर्ल्ड जाइंट ने इस लीग के पहले सीजन पर कब्जा जमाया था।

Updated on:
20 Jul 2022, 7:23 PM IST
Published on: