क्रिकेट

अगर ऐसा हुआ तो फिर वन डे में नंबर वन होगी इंडियन टीम

आईसीसी वन डे रैंकिंग में भारत को पछाड़ कर दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर आ गई है।

2 min read

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका की टीम आईसीसी वन-डे रैकिंग में भारत को पछाड़ कर टॉप पर पर आ गई है। अफ्रीकी टीम को बांग्लादेश के खिलाफ चल रही सीरीज में मिली दो जीतों का फायदा मिला है। हालांकि भारत के पास फिर से नंबर वन बनने का मौका है। यदि भारतीय टीम आगामी सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम को 3-0 से हराने में सफल हो जाती है, तो भारतीय टीम फिर टॉप पर आ जाएगी। साथ ही टीम इंडिया की बढ़त भी दो अंकों की हो जाएगी। बता दें कि अभी दोनों टीमों के पास 120 अंक है। हालांकि इनर प्वाइंट में अफ्रीकी टीम टॉप पर गई है।

दक्षिण अफ्रीका की जीत भी नहीं रोकेगी राह

दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी बांग्लादेश के साथ एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेल रही है। तीन मैचों की इस सीरीज का आखिरी मैच अभी खेला जाना बाकी है। यदि अफ्रीकी टीम इस मैच को जीत जाती है, तो भी भारतीय टीम टॉप पर बनी रहेगी।

ये है प्वाइंट टेबल का हाल
आईसीसी की ओर से जारी ताजा रैंकिंग से यह जानकारी मिली। दक्षिण अफ्रीका की टीम 52 मैचों में 6,244 अंक हासिल कर आईसीसी की वनडे टीमों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में मिली जीत के साथ ही टीम ने यह स्थान हासिल किया है। भारत की क्रिकेट टीम एक स्थान फिसलते हुए दूसरे स्थान पर आ पहुंची है। उसके पास 50 मैचों में 5,993 अंक हैं।

रविवार से शुरू होगी सीरीज
तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। जबकि चौथे नंबर इंग्लैंड की टीम है। पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है। जिसका अब नंबर दो पर काबिज भारतीय टीम भिड़ंत होनी है। बता दें कि भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को पांच वनडे मैचों की सीरीज में 4-1 से मात देकर रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। रविवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। भारत की पूरी कोशिश सीरीज के तीनों मैचों को जीत कर फिर से नंबर वन का ताज पाने की होगी।

ये भी पढ़ें

Ind vs Nz: चोटिल टोड एश्ले की जगह ईश सोढी कीवी टीम में
Published on:
20 Oct 2017 11:26 am
Also Read
View All