क्रिकेट

भारत और श्रीलंका के खिलाफ महिला वनडे ट्राई सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान, ये रहा शेड्यूल

Womens Tri-Nation Series 2025: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका और भारत के खिलाफ आगामी महिला ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।
2 min read
Apr 14, 2025
South Africa women

Womens Tri-Nation Series 2025: कराबो मेसो, सेशनी नायडू और मियाने स्मिट को आगामी महिला ट्राई नेशन सीरीज के लिए पहली बार दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका में 27 अप्रैल से 11 मई तक होने वाली महिला वनडे ट्राई नेशन सीरीज कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। इसमें दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम मेजबान श्रीलंका और भारत के खिलाफ राउंड-रॉबिन मैच खेलेगी।

कराबो और सेशनी इस साल के ICC U-19 महिला टी-20 विश्व कप में शामिल थीं और पहले ही सीनियर टी-20 महिला टीम में शामिल हो चुकी हैं। दूसरी ओर मिआने पिछले साल के आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में एक रिजर्व खिलाड़ी थीं, जहां दक्षिण अफ्रीका उपविजेता रहा था।

चयनकर्ताओं के संयोजक क्लिंटन डू प्रीज ने कहा, यह वनडे सीरीज विश्व कप की हमारी तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह समझ बढ़ाने, भूमिका स्पष्ट करने और यह सुनिश्चित करने के बारे में है कि प्रत्येक खिलाड़ी हमारे सामूहिक लक्ष्यों के प्रति अपने योगदान के बारे में स्पष्ट है।

नोंदुमिसो शंगासे की भी पिछले साल के भारत दौरे के बाद पहली बार वनडे टीम में वापसी हुई है। जैसा कि पहले ही क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने पहले कहा था, अनुभवी ऑलराउंडर मारिजाने कैप टाई नेशन वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी।

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनी बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नदीन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लूस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सेशनी नायडू, नोंडुमिसो शंगासे, मियाने स्मिट और क्लो ट्रायॉन।

त्रिकोणीय महिला वनडे सीरीज का कार्यक्रम

27 अप्रैल - श्रीलंका महिला vs भारत महिला
29 अप्रैल - भारत महिला vs दक्षिण अफ्रीका महिला
01 मई - श्रीलंका महिला vs दक्षिण अफ्रीका महिला
04 मई - श्रीलंका महिला vs भारत महिला
07 मई - दक्षिण अफ्रीका महिला vs भारत महिला
09 मई - श्रीलंका महिला vs दक्षिण अफ्रीका महिला
11 मई- TBC vs TBC, फाइनल

Updated on:
15 Apr 2025 12:13 am
Published on:
14 Apr 2025 05:22 pm