क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका की अपने घर में बहुत बड़ी हार, इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में 3-1 से रौंदा

- सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 191 रनों से हरा दिया - इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका को 466 रनों का लक्ष्य दिया था

2 min read
england_vs_south_africa.jpg

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका ( South Africa ) दौरे पर गई इंग्लैंड ( England ) की टीम ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए अपने घर में ये बहुत बड़ी हार है। सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 191 रनोंं से हरा दिया।

काम ना आई डेर डुसेन की पारी

मेजबान दक्षिण अफ्रीका को मेहमान टीम ने जीत के लिए 466 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी सिर्फ 274 रनों पर सिमट गई। अफ्रीकी टीम की तरफ से रेसे वेन डेर डुसेन ( Rassie van der Dussen ) ने 98 रनों की पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई। इंग्लैंड के पहली पारी में 400 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 183 रन बनाए थे। इंग्लैंड की दूसरी पारी 248 रन पर सिमटी थी।

डुप्लेसिस का खराब फॉर्म यहां भी जारी

चौथी पारी में जीत के लिए रिकॉर्ड 466 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए डुसेन ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस ( Faf Duplesis ) (35) के साथ 30 ओवर से अधिक की साझेदारी में तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। बेन स्टोक्स (2/47) ने डुप्लेसिस को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। डुप्लेसिस ने सिर्फ 35 रनों की पारी खेली। वहीं अगले ओवर में मैन ऑफ द मैच मार्क वुड ( Mark Wood ) ने डुसेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। डुसेन दो रन से अपना पहला शतक बनाने से चूक गए, लेकिन उन्होंने 138 गेंद की पारी में 15 चौके और दो छक्के लगाए।

दूसरी पारी में भी मार्क वुड की घातक गेंदबाजी

पहली पारी में पांच विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने मार्क वुड ने दूसरी पारी में 54 रन देकर चार विकेट लिए। दो ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद लय में चल रहे क्विंटन डि कॉक (39) और तेंबा बावुमा (27) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। दोनों की पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी को स्टुअर्ट ब्रॉड (2/26) ने बावुमा को आउट कर तोड़ा।

इंग्लैंड के हाथों लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज हारी दक्षिण अफ्रीका

आखिरी टेस्ट खेल रहे वर्नोन फिलेंडर ने क्रीज पर उतरते हुए दो शानदार चौके लगाए, लेकिन 11 गेंद में उनकी 10 रन की पारी को वुड ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराकर खत्म किया। दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी छह विकेट 10 ओवर के अंदर गंवा दिए। इंग्लैंड के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज में यह लगातार दूसरी सफलता है।

Updated on:
28 Jan 2020 09:02 am
Published on:
28 Jan 2020 08:58 am
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो