क्रिकेट

SA vs BAN 2nd Test: साउथ अफ्रीका की घातक गेंदबाजी के आगे ढेर हुआ बांग्लादेश, पहली पारी 91 रन पर सिमटी

सेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की टीम पहली पारी में महज 91 रन पर ऑलआउट हो गई।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 8:45 PM IST
South Africa vs Bangladesh 2nd Test
कगिसो रबाडा। (Photo- ANI)

South Africa vs Bangladesh: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच सेंचुरियन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन बारिश से बाधित इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश की पहली पारी को महज 33.3 ओवर में 91 रन पर समेट दिया।

बारिश की वजह से बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच देरी से शुरू हुआ। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। तंजीद हसन तमीन महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। विकेट के गिरने का एक बार शुरू हुआ तो फिर रुका नहीं। बांग्लादेश के बल्लेबाज साउथ अफ्रीका की गेंदबाजों का सामने टिक नहीं सके।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीन बल्लेबाजों महफिजुल इस्लाम, मोमिनुल और तौहीद हृदोय को छोड़ दिए जाए तो बांग्लादेश का कोई अन्य खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को छू नहीं सका। महफिजुल इस्लाम 23 रन, मोमिनुल 18 और तौहीद हृदोय 19 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की पहली पारी 91 रन पर ऑलआउट हो गई।

कगिसो रबाडा और मार्को यानसेन ने 3-3 विकेट झटके

साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा और मार्को यानसेन ने कमाल की गेंदबाजी की। कगिसो रबाडा ने 9 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसमें 4 मैडन ओवर शामिल हैं। वही मार्को यानसेन ने 10.3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिसमें 4 मैडन ओवर शामिल हैं।

एनरिक नॉर्टजे ने 6 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिया, जिसमें 3 मैडन ओवर शामिल है। वियान मुल्डर ने 6 ओवर में 15 रन दिए और 1 विकेट लिया। साइमन हार्मर ने 2 ओवर में 17 रन दिए और 1 विकेट लिया।

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया था। इस तरह मेहमान टीम ने बांग्लादेश पर 1-0 की बढ़त बनाई थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है

बांग्लादेश: महफिजुल इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हृदोय, लिटन दास (विकेटकीपर), जाकेर अली, तस्कीन अहमद, खालिद अहमद, शोरिफुल इस्लाम और इबादत हुसैन।

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), मार्कस एकरमैन, जुबैर हमजा, टोनी डी जोरजी, मैथ्यू ब्रीट्जके, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को यानसन, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्टजे।

Updated on:
23 Nov 2026, 8:45 PM IST
Published on: