क्रिकेट

क्रिकेट वर्ल्ड कपः ‘निर्मम’ होते हैं इंग्लिश फैंस, हमें इसकी ही उम्मीद थी- नाथन

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच में शर्मसार हुआ था क्रिकेट। स्मिथ-वार्नर ने खिलाफ इंग्लिश फैंस ने की थी हूटिंग। नाथन लियोन ने इंग्लिश फैंस के व्यवहार को बताया गलत।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 May 2019, 4:31 PM IST
Smith and Warner

लंदन। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए अभ्यास मैच के दौरान इंग्लिश फैंस द्वारा स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के खिलाफ किए गए खराब व्यवहार की चारों ओर आलोचना हो रही है।

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने भी इस बात की कड़े शब्दों में आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इंग्लैंड के प्रशंसकों के इस तरह के निर्मम व्यवहार के लिए तैयार है।

संबंधित ख़बरः

इस घटनाक्रम पर नाथन ने कहा, "हमें इसकी ही उम्मीद थी। यहां वे (प्रशंसक) निर्मम हैं। मैंने यहां दो एशेज सीरीज़ और एक वनडे सीरीज़ खेली है और इसके अलावा मेरा यहां का कोई अनुभव नहीं है। वे निर्मम हैं और यहां ज्यादा प्यार नहीं मिलता।"

स्मिथ और वार्नर बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद इस विश्व कप में खेलने आ रहे हैं। स्मिथ ने हालांकि इस मैच में दर्शकों के व्यवहार का माकूल जबाव देते हुए शतक जमाया था और मैच के बाद कहा था कि उनका ध्यान सिर्फ बल्लेबाज़ी पर था।

स्मिथ जब बल्लेबाज़ी करने आ रहे थे और वार्नर जब आउट होकर पवेलियन जा रहे थे तब दर्शकों ने उनका मजाक उड़ाया था और जमकर हूटिंग भी की थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 12 रनों से जीत दर्ज की थी। स्मिथ ने इस मैच में शानदार शतक जमाया था, इसके अलावा वार्नर ने भी उम्दा पारी खेली थी।

Updated on:
27 May 2019, 4:31 PM IST
Published on: