क्रिकेट

SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को दिया 256 रनों का विशाल लक्ष्य, ईशान और क्लासेन ने जड़े तूफानी अर्धशतक

हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 255 रन बनाए। वहीं, आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने दो विकेट लिए जबकि क्रुणाल पांड्या के नाम एक विकेट रहा।
2 min read
May 22, 2026
IPL 2026
सनराइजर्स हैदराबाद के उपकप्‍तान ईशान किशन। (फोटो सोर्स: IANS)

Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru, 67th Match, Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 67वां मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में एसआरएच ने ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा के अर्धशतकों की मदद से आरसीबी के सामने 256 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

एसआरएच के लिए पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी अंदाज में की। दोनों ने 4 ओवर में पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। हेड 16 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक ने दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन के साथ 52 रन की साझेदारी की। अभिषेक दूसरे विकेट के रूप में 22 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।

ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 113 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। दोनों ने टीम का स्कोर 16.2 ओवर में 210 तक पहुंचाया। क्लासेन 24 गेंद पर 5 छक्के और 2 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। किशन ने चौथे विकेट के लिए नितीश कुमार रेड्डी के साथ 45 रनों की साझेदारी की। किशन पारी की आखिरी गेंद पर 79 रन बनाकर आउट हुए। किशन ने 46 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 79 रन बनाए। रेड्डी 12 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे।

आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। आरसीबी के दोनों प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड इस मैच में महंगे साबित हुए। भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 51 रन दिए, जबकि हेजलवुड ने 4 ओवर में 55 रन दिए। दोनों को विकेट नहीं मिला। रसिख सलाम डार ने 4 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट लिए। सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या को 1-1 विकेट मिला।

Updated on:
22 May 2026 10:08 pm
Published on:
22 May 2026 10:08 pm
Also Read
View All
‘हर्षित राणा का सीधे टीम में कैसे जगह मिल जाती है’? पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय चयनकर्ताओं पर बोला हमला

IND vs ENG: क्या लगातार दूसरी बार टी20 सीरीज में व्हाइटवॉश होगा भारत, श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर बचा पाएंगे इज्ज़त?

‘लगा था अब इंडिया के लिए नहीं खेल पाऊंगी’, लॉर्ड्स टेस्ट में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, भावुक होकर सुनाया पुराना किस्सा

‘पिच पर एक्स्ट्रा पानी डलवाते थे’, संजय बांगर ने बताया विराट कोहली की तैयारी का सीक्रेट, इसलिए सुबह 6 बजे करते थे प्रेक्टिस

IND vs ENG: सिर्फ संजू सैमसन नहीं ये दो खिलाड़ी भी लगातार चल रहे फ्लॉप, फिर भी गौतम गंभीर नहीं कर रहे टीम से बाहर