क्रिकेट

श्रीलंका के कोच ग्रांट फ्लावर को हुआ कोरोना, खतरे में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम की मुश्किलें कम होने का नाम ले रही हैं। कॉन्ट्रैक्ट विवाद के बाद अब बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर कोरोना पॉजिटिव हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jul 2021, 12:24 PM IST
grant_flower.jpg

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज शुरू होने से पहले श्रीलंकाई टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में बायो-बबल तोड़ने के आरोप में श्रीलंका के तीन खिलाड़ियों को निलंबित किया गया और इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) ने संन्यास लेने के संकेत दिए। वहीं लंबे समय तक खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट साइन ना करने को लेकर खूब हंगामा हुआ। इस तरह से श्रीलंका क्रिकेट में फिलहाल बहुत उथल-पुथल चल रही है। अब खबर आ रही है श्रीलंका के कोच ग्रांट फ्लावर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

श्रीलंका बोर्ड ने की पुष्टि
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक बयान में बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। बोर्ड ने बताया कि एक पीसीआर परीक्षण के दौरान सकारात्मक पाए गए। बोर्ड ने बयान में कहा, लक्षणों की पहचान के तुरंत बाद, फ्लावर को टीम के बाकी सदस्यों (खिलाड़ियों और कोचों) से अलग कर दिया गया, जो इंग्लैंड से लौटने के बाद क्वारंटीन से गुजर रहे हैं। अब उनका उचित मेडिकल प्रोटोकॉल चल रहा है। आज शाम टीम के बाकी सदस्यों का नए सिरे से पीसीआर टेस्ट किया गया।

ऐस रहेगा इंग्लैंड-भारत के बीच खेली जाने वाली सीरीज का शेड्यूल
श्रीलंका और भारत के बीच इसी महीने तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे जबकि टी20 मैच 21, 23 और 25 जुलाई को खेले जाएंगे।

Updated on:
9 Jul 2021, 12:24 PM IST
Published on: