30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवराज ने की टीम इंडिया के भविष्य के कप्तान की भविष्यवाणी

पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भविष्य का कप्तान बताया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 8 Jul 2021, 10:42 PM IST

yuvraj_singh.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने बताया कि विराट कोहली के बाद कौनसा खिलाड़ी बन सकता है टीम का कप्तान। युवी का मानना है कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) टीम इंडिया के अगले कप्तान हो सकते हैं। पिछले कुछ महीनों से पंत लगातार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। यही कारण है कि तीनों फॉर्मेट में उनकी जगह पक्की हो चुकी है।

यह खबर भी पढ़ें—ईश्वरन के चयन को लेकर कोहली और चेतन शर्मा आमने-सामने, जानिए क्या हैं पूरा मामला

युवराज ने बताया कौन बनेगा टीम इंडिया का अगला कप्तान
युवराज सिंह ने हाल ही मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं ऋषभ पंत को भविष्य के भारतीय कप्तान के रूप में देख रहा हूं, क्योंकि वह उछल कूद करने वाला, चुलबुला और खिलाड़ियों से बात करने वाला खिलाड़ी है। इसके साथ ही मुझे लगता है कि उसके साथ एक स्मार्ट दिमाग भी है।'

पंत में कप्तानी के सारे गुण हैं
युवराज ने कहा कि ऋषभ पंत में कप्तानी के वो सारे गुण मौजूद हैं जो टीम इंडिया के कप्तान में होने चाहिए। इसीलिए वह टीम इंडिया के भविष्य का कप्तान बन सकता है। वह अक्सर निडर होकर खेलते हैं। उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि कोई क्या कहेगा और क्या नहीं। वह हमेशा अपना ही खेल खेलते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—हाशिम अमला ने खेली इतनी धीमी पारी, 278 गेंदो में बनाए 37 रन, फिर भी टीम को बचा लिया हार से

युवी ने की भविष्यवाणी
युवराज ने यही बताया कि टीम इंडिया का अगला युवराज कौन हो सकता है। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत वो कर सकते हैं, जो खुद युवी ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में किया था।