क्रिकेट

‘हमारा पलड़ा भारी है’, गॉल टेस्ट से पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भारत को दी चेतावनी

Sri Lanka Captain warning: 15 अगस्‍त से गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्‍ट से पहले श्रीलंकाई कप्‍तान धनंजय डी सिल्‍वा ने भारतीय टीम को चेतावनी दी है। उन्‍होंने कहा कि भले ही भारत के पास मुश्किल परिस्थितियों में खेलने वाले खिलाड़ी हों, लेकिन आंकड़ों के हिसाब से हमारा पलड़ा भारी है।
2 min read
• •
Aug 13, 2026
Sri Lanka Captain Dhananjaya de Silva
श्रीलंका टीम के कप्‍तान धनंजय डी सिल्‍वा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Sri Lanka Captain Dhananjaya de Silva warning: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में 15 अगस्‍त से खेला जाना है। श्रीलंका को पता है कि गॉल टेस्ट की पहली सुबह अच्छी दिखने वाली पिच तीसरे दिन से बल्‍लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। उन्‍हें पता है कि जब पिच रफ हो जाती है, तो बल्लेबाज सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि अटैक करना है, डिफेंड करना है या बस टिके रहना है। वे यह भी जानते हैं कि भारत को हाल ही में स्पिन के खिलाफ काफी परेशानियां हुई हैं, पिछले दो सालों में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से घरेलू टेस्ट सीरीज हारी हैं। इसी को देखते हुए श्रीलंकाई कप्‍तान धनंजय डी सिल्‍वा ने गॉल टेस्‍ट से पहले चेतावनी देते हुए कहा कि हमारा पलड़ा भारी है।

'वे वापसी करने के लिए बेचैन होंगे'

डी सिल्वा ने शनिवार को गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से पहले टीओआई से बातचीत में कहा कि टीम इंडिया अपने घर में (न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ) दो सीरीज टर्निंग विकेट पर हारी है, लेकिन ऐसा नहीं है कि वे टर्निंग विकेट पर खेलना भूल गए हैं। वे निश्चित रूप से वापसी करने के लिए बेचैन होंगे। श्रीलंका की स्ट्रैटेजी भारत को टेस्ट में अंदर तक खींचने की होगी, सरफेस को पुराना होने देना होगा, स्पिनरों को सवाल तय करने देना होगा और देखना होगा कि जवाब किसके पास हैं।

'वे सीरीज के दौरान दबाव में रहेंगे'

डी सिल्वा ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट आसान नहीं है। अगर हम मैच को चौथे और पांचवें दिन तक ले जा सकते हैं, तो हमारे पास उन्हें हराने के ज्‍यादा मौके होंगे। मुझे उम्मीद है कि हम उनके लिए इसे जितना हो सके उतना मुश्किल बना देंगे और वे सीरीज के दौरान दबाव में रहेंगे।

'स्पिनर्स हमारे अटैक की मेन लाइन'

उन्होंने आगे कहा कि आम तौर पर श्रीलंका में हमें स्पिनिंग विकेट मिलते हैं। लेकिन अभी, यहां बारिश हो रही है और मौसम सूखा नहीं रहने वाला है। हमारा बैटिंग लाइनअप भी मजबूत है, इसलिए मुझे लगता है कि पिचें स्पोर्टिंग होंगी। पहले 2-3 दिन बल्‍लेबाजों को मदद करेंगी और फिर टर्न लेना शुरू कर देंगी। स्पिनर्स हमारे अटैक की मेन लाइन होंगे। लेकिन, इसके बावजूद, हमारी टीम में कुछ अच्छे सीमर हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं।

'यहां रन बनाना काफी मुश्किल'

श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि फर्क यह है कि यहां रन बनाना काफी मुश्किल है और बल्‍लेबाजों को सच में डटकर खेलना होगा और अच्छे-खासे रन बनाने के लिए अपना टेम्परामेंट दिखाना होगा। हमें पता है कि अपनी पारियों को कैसे खेलना है। हमें पता है कि कब टर्न मिलना शुरू होगा। कई बल्‍लेबाज टर्न होने पर कन्फ्यूज हो जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि इन परिस्थितयों में कैसे खेलना है।

'आंकड़ों के हिसाब से हमारा पलड़ा भारी'

डी सिल्वा ने अंत में भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि आंकड़ों के हिसाब से हमारा पलड़ा भारी है। प्रभात ने खासकर गॉल में दोनों टीमों के किसी भी दूसरे प्लेयर्स से ज्‍यादा मैच खेले हैं। पिछले कुछ सालों में कई टूरिंग बैटिंग लाइनअप पर उनका पलड़ा भारी रहा है। मैं कहूंगा कि यह श्रीलंका के लिए प्लस-वन है। उन्होंने कहा कि भले ही इंडिया के कुछ खास प्लेयर्स नहीं हैं, लेकिन मैं उन्हें हल्के में नहीं लूंगा। उनकी टीम में कई मैच-विनर्स हैं।

Updated on:
13 Aug 2026 12:36 pm
Published on:
13 Aug 2026 12:36 pm