क्रिकेट

Sri Lanka Squad for Asia Cup 2025: श्रीलंका ने एशिया कप के लिए टीम का किया ऐलान, जानें किन्हें मिली जगह

Sri Lanka Squad for Asia Cup 2025: चरित असलंका की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम एशिया कप टी20 के खिताब को डिफेंड करने उतरेगी। 2022 में खेले गए आखिरी टी20 एशिया कप को श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर जीता था।

2 min read
Aug 28, 2025
एशिया कप 2025 के लिए घोषित हुई श्रीलंकाई टीम (Photo- ANI)

Sri Lanka Full Squad for Asia Cup 2025: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमाल चरिथ असलंका के हाथों में है तो कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, चमिका करुणारत्ने महीश तीक्षणा और मथीशा पथिराना जैसे धुरंधरों को मौका मिला है। एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट का आगाज 9 सितंबर से हो रहा है, जहां पहले मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना हांगकांग से होगा। भारतीय टीम 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

श्रीलंका की टीम में वनिंदु हसरंगा की वापसी हुई है तो जुलाई में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज़ से बाहर रहे थे। उन्हें एशिया कप से ठीक पहले खेली जा रही जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर रखा गया है। बता दें कि एशिया कप का टी20 फॉर्मेट आखिरी बार 2022 में खेला गया था। पिछला टी20 संस्करण जीतने वाली श्रीलंका की टीम अपने अभियान की शुरुआत 13 सितंबर को अबू धाबी में करेगी, जहां उनका सामना बांग्लादेश से होगा। 15 सितंबर को दुबई में हांगकांग और 18 सितंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने ग्रुप चरण के अभियान का समापन करेगी।

ये भी पढ़ें

फिर गरजा संजू सैमसन का बल्ला, गेंदबाजों की उधेड़ी बखियां, 37 गेंद में ठोक डाले इतने रन

एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका

चरिथ असलंका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, दसुन शनाका, कामेंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, नुवानिदु फर्नांडो, दुनिथ वेलालागे, चामिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा और बिनौरा फर्नांडो।

अब तक एशिया कप के 16 टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं, जिसमें से टी20 फॉर्मेट का यह तीसरा टूर्नामेंट होने जा रहा है। भारत ने 7 बार वनडे फॉर्मेट का खिताब जीता है तो श्रीलंका ने 5 और पाकिस्तान ने दो बार ट्रॉफी उठाई है। दो बार एशिया कप को टी20 फॉर्मेट में खेला गया गया है। 2016 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताब जीता तो 2022 में दसुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका चैंपियन बनी।

Also Read
View All

अगली खबर