क्रिकेट

IND vs SL XI: देवदत्त पडिक्कल ने शतक के साथ पक्‍की की भारत की प्लेइंग 11 में जगह, जानें किसका कटेगा पत्ता

IND vs SL XI Match Highlights: भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय वार्म अप मैच में देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़ा है। इस शतक के साथ ही उनकी भारत की प्‍लेइंग इलेवन में जगह लगभग पक्‍की हो गई है। उनके बाहर होने पर किसको बाहर किया जा सकता है। आइये जानते हैं।
2 min read
Aug 08, 2026
IND vs SL XI Match Highlights
शतक के बाद बल्‍ला उठाते देवदत्‍त पडिक्‍कल और साथ में रवींद्र जडेजा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs Sri Lanka XI Match Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्‍त से दो मैचों टेस्‍ट सीरीज खेली जानी है, जो कि आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये सीरीज भारत के लिए बेहद ही अहम है। इससे पहले टीम इंडिया श्रीलंका इलेवन के साथ एक वार्म अप मैच खेल रही है। इस मुकाबले में श्रीलंका इलेवन ने अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाकर घोषित की। इसके जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 160 रन से अधिक का आंकड़ा पार कर लिया है। केएल राहुल ने 40 रन बनाए हैं, तो देवदत्‍त पडिक्‍कल 121 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए हैं।

ध्रुव जुरेल का कट सकता है पत्‍ता

देवदत्‍त पडिक्‍कल की शतकीय पारी के बाद उनका श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्‍ट की प्‍लेइंग इलेवन में चुना जाना लगभग तय हो गया है। अब सवाल ये है कि उनके प्‍लेइंग इलेवन में शामिल होने पर किसको बाहर किया जाएगा। ऐसे में ध्रुव जुरेल का पत्‍ता कट सकता है, क्‍योंकि भारत के पास विकेटकीपर बल्‍लेबाज के रूप में ऋषभ पंत पहले से ही हैं। वहीं, स्‍पेशलिस्‍ट बल्‍लेबाज के साथ उतरना फायदे का सौदा हो सकता है।

साई सुदर्शन की जगह भी ले सकते हैं देवदत्‍त पडिक्‍कल

बता दें कि साई सुदर्शन टीम इंडिया के साथ श्रीलंका नहीं गए थे। उन्‍हें सशर्त श्रीलंका दौरे के लिए चुना गया था। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस में ही फिट होने की प्रक्रिया में थे। लेकिन, अब वह चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनके नंबर-3 देवदत्‍त पडिक्‍कल सबसे बड़े दावेदार हो सकते हैं। श्रीलंका की पिच पर शतक लगाकर उन्‍होंने यह सिद्ध भी कर दिया है। हालांकि अभी देखने वाली बात ये होगी कि सुदर्शन के रिप्‍लेसमेंट के तौर पर किसे लाया जाता है।

श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम स्‍क्‍वॉड

शुभमन गिल (कप्‍तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी और गुरनूर बराड़।

Updated on:
08 Aug 2026 02:54 pm
Published on:
08 Aug 2026 02:38 pm