क्रिकेट

SL vs IND Test Series Live Telecast: अगर आपके पास नहीं है सब्सक्रिप्शन, तो भी आप फ्री में देख सकेंगे भारत-श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज, जानें कब-कहां देखें?

SL vs IND Test Series Live Telecast: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि भारत में आप इस टेस्‍ट सीरीज का लुत्‍फ एकदम मुफ्त में उठा सकते हैं।
2 min read
Jul 03, 2026
SL vs IND Test Series Live Telecast
भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल व अन्‍य खिलाड़ी। (फाइल फोटो सोर्स: ICC)

Sri Lanka vs India Test Series Live Telecast: श्रीलंका क्रिकेट (SLC) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को ही दोनों देशों के बीच दो टेस्‍ट मैचों की तारीख-समय और वेन्‍यू कन्फर्म किया है। भारत और श्रीलंका के बीच ये टेस्‍ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) साइकिल के तहत ये सीरीज दोनों ही देशों के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण है। भारतीय फैंस के लिए सबसे खुशी की बात है कि वे इस टेस्‍ट सीरीज का लाइव टेलीकास्‍ट मुफ्त में उठा सकेंगे।

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम

यह सीरीज वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप क्वालिफिकेशन रेस में अहम साबित हो सकती है। शुभमन गिल की लीडरशिप में भारत अभी 9 मैचों के बाद 48.15 के जीत प्रतिशत के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है। जबकि श्रीलंका 44.44 के साथ छठे नंबर पर है। इस सीरीज को जीतने वाली टीम डब्‍ल्‍यूटीसी की पॉइंट्स टेबल में जगह मजबूत कर सकती है।

बता दें यह दौरा 2017 के बाद से श्रीलंका में भारत की पहली टेस्ट सीरीज है, जब विराट कोहली की टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। टेस्ट मैच 8 अगस्त को लंका प्रीमियर लीग के खत्म होने के एक हफ़्ते बाद शुरू होंगे।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज कब-कहां खेली जाएगी?

भारत बनाम श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज का पहली मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि दूसरा 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में होगा। ये दोनों मैच भारतीय समयानुसार, सुबह 10 बजे शुरू होंगे।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज का लाइव टेलीकास्‍ट कहां देखें?

भारत बनाम श्रीलंका दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का लाइव टेलीकास्‍ट भारतीय फैंस एकदम फ्री देख सकते हैं। आप इसका लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। यह लंबे समय बाद है, जब किसी टेस्‍ट सीरीज का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जा रहा है। इससे पहले व्‍हाइट बॉल वर्ल्‍ड कप के नॉकआउट मुकाबले दिखाए जाते रहे हैं।

सचिन के फेयरवेल टेस्‍ट का हुआ था आखिरी बार लाइव प्रसारण

बता दें कि आखिरी बार डीडी स्पोर्ट्स पर भारत बनाम वेस्‍टइंडीज के बीच 14 से 16 नवंबर 2013 तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टेस्‍ट का लाइव प्रसारण किया गया था, सचिन तेंदुलकर का फेयरवेल (आखिरी) टेस्ट था। यह उनके करियर का 200वां टेस्ट था।

Updated on:
03 Jul 2026 03:59 pm
Published on:
03 Jul 2026 03:59 pm
Also Read
View All
वैभव सूर्यवंशी ऐतिहासिक डेब्यू, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, साल-दर-साल तोड़े ये कीर्तिमान

Eng vs Ind 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी ने किया भारत के लिए डेब्‍यू, टीम मैनेजमेंट में अंतिम समय पर लिया बड़ा फैसला

Women’s T20 World Cup 2026 Final Live Streaming: इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला, जानें कब और कहां देखें, टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

‘कोहली को सब्र रखना चाहिए था’, कपिल देव ने विराट के टेस्ट क्रिकेट से जल्‍द रिटायरमेंट पर उठाए सवाल

15 अगस्‍त से शुरू होने वाली IND vs SL टेस्‍ट सीरीज की लाइव स्‍ट्रीमिंग JioHotstar पर नहीं होगी, जानें भारत में कौन से ऐप पर देख सकेंगे