
ट्रॉफी के साथ भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक। (फोटो सोर्स: BCCI)
India vs England 2nd T20I Manchester Weather Report: इंग्लैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का शुरुआती मुकाबला बारिश से रद्द होने के बाद भारतीय फैंस को अब दूसरे मैच का इंतजार है। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर निर्धारित ओवर में अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर क अर्धशतकों के दम पर 189 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, लेकिन इसके बाद बारिश ने फैंस का मजा किरकिरा कर दिया। अब सकी नजरें मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 पर टिकी हैं। आइये इस मैच से पहले मौसम के पूर्वानुमान पर एक नजर डालते हैं।
एक्यूवेदर के अनुसार, मैच के दिन मैनचेस्टर में भी बारिश होने की संभावना है। शनिवार को भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 मैच से पहले मैनचेस्टर में दिन के समय 57 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही आसमान भी बादलों से ढंका रहेगा। इस दौरान पश्चिम से करीब 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है। ऐसे में टॉस में कुछ देरी हो सकती है।
मैच के दौरान रात को बारिश की संभावना दो प्रतिशत कम यानी 55 प्रतिशत तक रह जाएगी और पश्चिम से करीब 13 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। अच्छी बात ये है कि इस दौरान सिर्फ एक घंटे बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में क्रिकेट फैंस को थोड़ी बहुत रुकावट के बीच पूरे मैच का लुत्फ उठाने को मिल सकता है और ऐसा भी हो सकता है कि बारिश के चलते कुछ ओवर काट दिए जाएं। चेस्टर-ले-स्ट्रीट के मुकाबले मैनचेस्टर का मैदान तकनीकों से लैस है। यहां बारिश होने पर कुछ देर बाद ही मैदान को खेलने के लिए फिर से तैयार किया जा सकता है।
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद और सोनी बेकर।
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेड्गे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई।
Published on:
03 Jul 2026 03:02 pm
