स्टार खिलाड़ी के 27 से ज्यादा बैग ले जाने के बाद दूसरे खिलाड़ी भी ऐसा ही करने लगे थे। इसके बाद मजबूरन बीसीसीआई को सख्ती बरतनी पड़ी। अब कोई खिलाड़ी 150 किलो से ज्यादा सामान विदेश नहीं ले जा सकता।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भले ही नए दिशा-निर्देश जारी किए हो, लेकिन इससे पहले एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट की माने तो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक खिलाड़ी और उसका परिवार 27 से ज्यादा बैग लेकर गए थे। इस बैग में कुल मिलाकर 17 बल्ले, परिवार और निजी स्टॉफ का सामान शामिल था, जिसका कुल 250 किलोग्राम था। इस लगेज के पैसे BCCI ने चुकाने पड़े।
हालाकि वह खिलाड़ी कौन था, इसको लेकर जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। वहीं, यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस के बीच खूब चर्चा हो रही है। क्रिकेट फैंस अपने-अपने अनुमान लगा रहे हैं।
वहीं, इस तरह के मामला सामने आने के बाद BCCI की ओर से हाल ही में विस्तार पूर्वक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी किए गए दिशा-निर्देश में सामान के वजन, सहायक, शेफ आदि कई माामले को लेकर स्थिति साफ कर दी है। अब बीसीसीआई खिलाड़ियों के केवल 150 किग्रा वजन तक का ही खर्चा वहन करेगा।
स्टार खिलाड़ी के 27 से ज्यादा बैग ले जाने के बाद दूसरे खिलाड़ी भी ऐसा ही करने लगे थे। इसके बाद मजबूरन बीसीसीआई को सख्ती बरतनी पड़ी। अब कोई खिलाड़ी 150 किलो से ज्यादा सामान विदेश नहीं ले जा सकता। अगर इससे ज्यादा हुआ तो उस खिलाड़ी को अपनी जेब ढीली करनी होगी, यानी उसका खर्च खुद उठाना होगा। बीसीसीआई के इस कदम से खिलाड़ियों में अनुशासन आएगा, साथ ही बीसीसीआई के खर्चे में भी कमी आएगी।