क्रिकेट

महिला क्रिकेट : भारत के खिलाफ सुने लूस को द. अफ्रीकी टीम की कमान

India Women vs South Africa Women Series: दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कमान एक बार फिर सुने लुस को सौंपी गई है। वह भारत दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज में अपनी टीम की अगुवाई करेंगी...
less than 1 minute read
Feb 28, 2021
dwane_van.jpg

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की नियमित कप्तान डेन वान निएर्केक के चोटिल होने के कारण बाहर होने से सुने लूस भारत के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर की सीरीज में टीम की कप्तानी संभालेंगी। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम को भारत के खिलाफ सात मार्च से पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम शनिवार को लखनऊ पहुंच चुकी है। वान निएर्केक के अलावा मसाबाता क्लास भी अंतिम मिनट में चोट के कारण टीम से बाहर हो गईं। दक्षिण अफ्रीका की टीम लखनऊ पहुंचने के साथ ही छह दिनों के निर्धारित क्वारंटीन में है।

दक्षिण अफ्रीका टीम :

सुने लूस (कप्तान), अयाबोंगा खाका, शबनम इस्माइल, लाउरा वोलवार्डट, त्रिशा चेट्टी (विकेटकीपर), सिनालो जाफता (विकेटकीपर), तस्मीन ब्रिट्ज (विकेटकीपर), मरिजाने काप, नोंदूमिसो शंगासे, लिजेले ली (विकेटकीपर), अनेके बोश, फाये तुनिक्लीफ (विकेटकीपर), नोनकुलुलेको मलाबा, मिगनोन डू प्रीज (विकेटकीपर), नादिने डी क्र्लेक, लारा गुडआल और तुमी सेखुखुने।

Published on:
28 Feb 2021 01:45 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान