क्रिकेट

जल्द शादी कर सकते हैं केएल राहुल और अथिया शेट्टी!, सुनील शेट्टी ने कही ये बड़ी बात

कुछ दिन पहले अथिया और राहुल को एक साथ म्यूनिख में देखा गया था। उसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि शादी अगले तीन महीने में हो सकती है। लेकिन पहली बार अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने इस पर कुछ खुलकर बोला है और शादी की खबरों को अफवाह बताया है।
2 min read
ath.jpg
अथिया और राहुल को एक साथ म्यूनिख में देखा गया था।

Athiya Shetty and KL Rahul wedding: भारतीय टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ घूमते देखा गया है। हाल ही में राहुल की जर्मनी में सर्जरी हुई है। वहां भी अथिया उनके साथ ही थी। इसी बीच मीडिया में दोनों की शादी को लेकर भी कुछ खबरें आ रही थी। हाल ही में कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दोनों जल्द ही सात फेरे ले सकते हैं। इस बीच अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने इस पर पहली बार खुलकर कुछ बोला है।

सुनील ने कहा, ' नहीं, अभी तक कुछ भी प्लान नहीं किया गया है!' थिया की फिलहाल शादी की कोई तैयारी नहीं है। सुनील शेट्टी ने कहा कि समय बदल गया है और यह दोनों को तय करना है कि वे क्या चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से रद्द की सीरीज, इस वजह से अब नहीं खेल पाएगी वर्ल्ड कप

उन्होंने कहा , 'वह मेरी बेटी है, कभी न कभी उसकी शादी होगी। मैं चाहता हूं कि मेरे बेटे की भी शादी हो जाए, जितनी जल्दी हो उतना अच्छा। यह उनकी पसंद है। जहां तक केएल राहुल की बात है तो मैं उस लड़के को बहुत पसंद करता हूं और यह उन्हें तय करना है कि वे क्या करना चाहते हैं क्योंकि समय बदल गया है।'

हाल ही में अथिया और राहुल ने एक साथ म्यूनिख गए हुए थे जहां क्रिकेटर ने अपनी कमर की सर्जरी करवाई है। इस यात्रा के बाद कई रिपोर्टों में दावा किया जाने लगा कि अथिया और केएल राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि शादी अगले तीन महीने में हो सकती है।

यह भी पढ़ें- ENG vs IND: इंग्लैंड को 10 विकेट से हारा भारत ने रचा इतिहास

बता दें कि ये कपल 3 साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अगर इनकी शादी होती है तो क्रिकेट और बॉलीवुड कॉम्बो की एक और जोड़ी बन जाएगी। इनसे पहले विराट अनुष्का, हार्दिक पांडया-नताशा स्तांकोविक , हरभजन सिंह-गीता बसरा, जहीर खान-सागरिका घटगे, युवराज सिंह-हेजल कीच, अजहरुद्दीन और संगीता बीजलानी की जोड़ी बन चुकी हैं।

Published on:
13 Jul 2022 11:16 am
Also Read
View All
‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट

SL A vs IND A: साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ किया कमाल, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को एक साथ पछाड़ा

‘वैभव के लिए संजू को टीम से हटाना गलत, मैनेजमेंट को सैमसन पर भरोसा दिखाना चाहिए’: दिनेश कार्तिक