क्रिकेट

वर्ल्ड कप में आप चांस नहीं ले सकते… गावस्कर बोले- संजू की जगह इस खिलाड़ी को बनाएं अभिषेक का ओपनिंग पार्टनर

Sunil Gavaskar on Ishan Kishan vs Sanju Samson: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जहां संजू सैमसन बनाम ईशान किशन के चयन पर गोल-मोल जवाब दिया है। वहीं, भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने संजू सैमसन को बाहर करने की बात कही है। उन्‍होंने कहा कि वर्ल्‍ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आप चांस नहीं ले सकते हैं।

3 min read
Feb 01, 2026
भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन। (फोटो सोर्स: IANS)

Sunil Gavaskar on Ishan Kishan vs Sanju Samson: भारत ने घरेलू T20I सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगभग सभी मामलों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सीरीज 4-1 से अपने नाम की है। इस जीत ने वर्ल्ड कप के लिए सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर भारत की स्थिति को और मजबूत किया है। हालांकि, इस सीरीज ने टीम मैनेजमेंट के सामने एक बड़ी समस्या भी खड़ी कर दी है कि क्या खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन के साथ बने रहें या अच्छी फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को मौका दिया जाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस पर गोल-मोल जवाब देते हुए फैसले को टाल दिया। वहीं, भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने इस बहस में अपना रुख साफ कर दिया है।

ये भी पढ़ें

भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले में छक्कों की बारिश के साथ बना T20i इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा मैच टोटल, ध्वस्त हुए ये 10 बड़े रिकॉर्ड

पांच मैचों में सिर्फ 46 रन ही बना सके सैमसन

दरअसल, शुभमन गिल एक्सपेरिमेंट के चलते पहले सैमसन को बैटिंग ऑर्डर में नीचे भेजा गया और फिर टीम से ही बाहर कर दिया गया। सेलेक्टर्स ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनकी बतौर ओपनर टीम में वापसी कराई। लेकिन, इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज बेहद खराब रही, वह पांच पारियों में सिर्फ 46 रन ही बना पाए, जिससे स्वाभाविक रूप से उनकी फॉर्म को लेकर चिंताएं बढ़ गईं।

ईशान की सरप्राइज वापसी से संजू के लिए खराब हुए हालात

सैमसन के लिए हालात तब और खराब हो गए, जब ईशान किशन ने वर्ल्ड कप की दौड़ में सरप्राइज वापसी करते हुए न्‍यूजीलैंड के खिलाफ शानदार सीरीज खेली। उन्‍होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए चार पारियों में 215 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक और एक शतक भी शामिल है। तिरुवनंतपुरम में सैमसन जहां घरेलू मैदान पर फेल हुए ईशान ने शतक जड़ा।

'ईशान को ड्रॉप करना बहुत मुश्किल'

वर्ल्ड कप से पहले ईशान किशन की फॉर्म को देखते हुए गावस्‍कर ने कहा कि उन्हें ड्रॉप करना बहुत मुश्किल है और उन्हें किसके लिए ड्रॉप करें? तिलक वर्मा इस लेवल पर एक साबित खिलाड़ी हैं। संजू सैमसन भी एक साबित खिलाड़ी हैं, लेकिन वह फॉर्म में नहीं हैं। इसका काबिलियत या स्वभाव से कोई लेना-देना नहीं है, कभी-कभी फॉर्म आपका साथ छोड़ देती है।

'वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आप चांस नहीं ले सकते'

उन्‍होंने कहा कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आप चांस नहीं ले सकते। उसने सभी पांच मैच खेले हैं उसका हाईएस्ट स्कोर 24 है और वह अजीब तरीकों से आउट हो रहा है। यह कॉन्फिडेंस की कमी दिखाता है। जब तक तिलक वर्मा फिट नहीं हो जाते, मुझे नहीं लगता कि संजू 7 फरवरी को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।

दो वार्म-अप मैचों के बाद तिलक की वापसी!

बता दें कि न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में ईशान को मौका सिर्फ इसलिए मिला, क्योंकि तिलक वर्मा चोट की वजह से बाहर थे। भारत का नंबर-3 खिलाड़ी जनवरी की शुरुआत में रणजी ट्रॉफी के दौरान चोट लगने के बाद टेस्टिकुलर सर्जरी के कारण लगभग एक महीने से एक्शन से बाहर है। उम्मीद है कि तिलक दो वार्म-अप मैचों के बाद वर्ल्ड कप के लिए वापसी करेंगे, जिससे भारत को टॉप ऑर्डर में एक अहम फैसला लेना होगा।

सूर्यकुमार यादव ने दिया ये बयान

पांचवें टी20 जीत दर्ज करने के बाद जब कप्‍तान सूर्यकुमार से सेलेक्शन की दुविधा को लेकर सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा कि हमें अभी तिलक वर्मा के बारे में कुछ नहीं पता। लेकिन, हमें बताया गया है कि वह ठीक दिख रहे हैं और उन्होंने बैटिंग शुरू कर दी है। अगर वह वापस आते हैं तो यह निश्चित रूप से एक अच्छी सिरदर्दी होगी। हम सभी 15 खिलाड़ियों के साथ, यह एक अच्छी सिरदर्दी है। सभी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में आने के काबिल हैं। अगर ईशान खेलता है तो आपको 7 तारीख को जरूर पता चल जाएगा।

ये भी पढ़ें

IND vs NZ: भारत से सीरीज हारने के बाद हताश हुए मिचेल सेंटनर ने डाले हथियार, T20 वर्ल्ड कप को लेकर कही ये बात

Also Read
View All

अगली खबर