क्रिकेट

IPL 2018 : राशिद खान का शानदार प्रदर्शन, हैदराबाद ने कोलकाता को 13 रन से हरा फाइनल में मारी एंट्री

दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राशिद खान के आलराउंड प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 13 रन से हरा दिया।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 11:24 PM IST
ipl 2018
IPL 2018 : राशिद खान का शनदार प्रदर्शन, हैदराबाद ने कोलकाता को 13 रन से हरा फाइनल में मारी एंट्री

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राशिद खान के आलराउंड प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता को 13 रन से हरा दिया। हैदराबाद इस जीत के साथ आईपीएल 11 के फाइनल में पहुंच गया है जहां उसका मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

राशिद का शानदार प्रदर्शन
राशिद खान ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में मात्र 19 रन दे कर तीन विकेट चटकाए। इतना ही नहीं राशिद ने शानदार फील्डिंग करते हुए दो कैच और एक रनआउट भी किया। वहीं मुश्किल वक़्त पर चार छक्के और दो चौकों की मदद से 10 गेंदों में 34 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को एक मजबूत स्कोर तक भी पहुंचाया था। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 174 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जिसे कोलकाता बनाने में नाकाम रही और 13 रन से हार गई। कोलकाता निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी। राशिद के अलावा सिद्धार्थ कौल और कार्लोस बै्रथेवेट को दो सफलताएं मिलीं।

क्रिस लिन की पारी बेकार गई
कोलाकात के लिए क्रिस लिन ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 31 गेंदों का सामना किरया और चार चौकों के अलावा दो छक्के लगाए। सुनील नरेन ने 13 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। शुभमन गिल ने 30 रनों की पारी खेली। नीतिश राणा ने 22 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए रिद्धिमान साहा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 27 गेंदों का सामना किया और पांच बार गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाया। शिखर धवन ने 24 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेली। शकिब अल हसन 28 और दीपक हुड्डा 19 रनों का योगदान देने में सफल रहे। कोलकाता के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। पीयूष चावला, सुनील नरेन और शिवम मावी को एक-एक विकेट मिला।

Published on: