क्रिकेट

आईपीएल से पहले ही रैना ने 46 गेंदों में जड़ी शानदार सेंचुरी, जानिए पूरी डिटेल

-विराट कोहली के बाद रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर शामिल हैं।-रैना ने अपनी 104 रनों की तेज तर्रार पारी में 11 चौके और 7 गगनचुम्बी छक्के लगाए।  
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2021, 2:20 PM IST
suresh_raina.jpg

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 14वें सीजन के लिए सुरेश रैना को रिटेन किया है। रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। उन्होंने अब तक कुल 177 मैच खेले हैं, जिसमें रैना ने 33.34 की औसत से 5368 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में पहले स्थान पर विराट और दूसरे पर रैना हैं। रैना ने आईपीएल शुरू होने से पहले गुुरूग्राम में खेले जा रहे हैं टी20 टूर्नामेंट में 46 गेंदों में 104 रनों की तेज तर्रार पारी खेलकर अपनी फॉर्म में लौटने के संकेत दे दिए हैं।

7 गगनचुम्बी छक्के जड़े
रैना ने अपनी 104 रनों की तेज तर्रार पारी में 11 चौके और 7 गगनचुम्बी छक्के लगाए। ये मुकाबला निझावान वारियर्स और टाइटन्स जेडएक्स की टीम के बीच खेला गया था। पहले खेलते हुए टाइटन्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निझावान वारियर्स की टीम ने सुरेश रैना की पारी के दम पर 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर ही जीत हासिल कर ली।

नाबाद 104 रन बनाकर दिलायी जीत
रैना ने 19 गेंदों में अर्धशतक बनाया और 46 गेंदों में शतक जड़ डाला। रैना अंत तक इस मैच में टिके रहे और उन्होंने नाबाद 104 रन बनाकर इस मुकाबले में अपनी टीम निझावान वारियर्स को जीत दिलायी। इससे पहले रैना ने टाइटन्स जेडएक्स की पारी के दौरान कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में मात्र 27 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। रैना के इस प्रदर्शन से उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स खासी प्रसन्न होगी जिसने आगामी आईपीएल के लिए उन्हें अपनी टीम में रिटेन किया है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नहीं चला था बल्ला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रैना ने इस साल जनवरी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी—20 टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेला था। उत्तर प्रदेश की और से खेलते हुए उन्होंने पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन बाद में उनका बल्ला नहीं चला और टूर्नामेंट के अलगे चार मैचों में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

Published on:
Also Read
View All
IND U19 vs AFG U19: अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में भारत के सामने रखा 228 रन का लक्ष्य, थोड़ी देर में एक्शन में दिखेंगे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, बगैर रुकावट खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे, जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट घोषित हुए ऋषभ पंत

एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट