क्रिकेट

पसंदीदा क्रिकेटरों की लिस्ट में धोनी ने कोहली को पछाड़ा, तीसरे नंबर पर है चौकाने वाला नाम

प्रंशसकों के बीच किए गए सर्वे के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल-11 के सबसे चहेते क्रिकेटर है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2018, 4:57 PM IST
ipl
पसंदीदा क्रिकेटरों की लिस्ट में धोनी ने कोहली को पछाड़ा, तीसरे नंबर पर है चौकाने वाला नाम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण का आखिरी मैच कल (रविवार) को मुंबई के वानखडे स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। सीजन के इस फाइनल फाइट के साथ ही 2018 के इंडियन प्रीमियर लीग का धूम खत्म हो जाएगा। इस बीच पूरे सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई क्रिकेटरों ने खूब सुर्खियां बटोरी है। जिनमें कई दिग्गज क्रिकेटरों के साथ-साथ युवा क्रिकेटर भी है। हालांकि इंडियन स्पोर्ट्स फैन द्वारा आयोजित किए गए एक सर्वे के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 27.3 प्रतिशत वोट के साथ प्रशंसकों के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। विराट कोहली 22 प्रतिशत वोट के साथ दूसरा स्थान जबकि 20.11 प्रतिशत वोट के साथ केन विलियमसन ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वानखड़े स्टेडियम सबसे पसंदीदा स्टेडियम-
सर्वे के अनुसार, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम 30 प्रतिशत वोट के साथ सबसे पसंदीदा स्ट़ेडियम साबित हुआ, वहीं कलकत्ता का ईडन गार्डन्स 20.22 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इस सर्वे की शुरुआत 12 मई को हुई थी जिसमें देशभर के 10 अलग-अलग शहरों से 4,802 प्रशंसकों ने हिस्सा लिया था।

धोनी की लोकप्रियता अब भी बरकरार-
देश के सबसे बड़े सर्वे के नतीजों पर इंडियन स्पोर्ट्स फैन के प्रवक्ता ने कहा कि यह भारत का पहला और सबसे बड़ा सर्वे है जो काफी सफल साबित हुआ है। देशभर से सभी प्रशंसकों ने खुलके अपनी बात रखी और अपने पसंदीदा खिलाड़ी, टीम एवं स्टेडियम को चुना। चेन्नई के एक प्रशंसक विश्वा ने कहा कि धोनी खेल जगत के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी है, वो चाहे चेन्नई की पीली जर्सी में खेले या फिर भारत की नीली जर्सी में खेले, उनके खेलने का तरीका अतुल्य है। हांलाकि, विराट कोहली ने भी दूसरा स्थान ग्रहण करके अपनी प्रशंसा का सिक्का बरकरार रखा है।

विलियमसन का तीसरा स्थान चौकाने वाली-
इस लिस्ट में केन विलियमसन तीसरे स्थान पर है। सीजन शुरू होने से पहले शायद ही किसी ने ये कल्पना की होगी डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम फाइनल तक पहुंच सकेगी। लेकिन केन विलियमसन ने इसको सच कर दिखाया। विलियमसन की इसी कामयाबी के कारण उन्हें प्रशंसको ने इस सूची में तीसरे स्थान पर रखा है।

Published on: