क्रिकेट

सूर्यकुमार से हुई बड़ी चूक, नहीं तो भारत पार कर लेता 270 का आंकड़ा, टॉप 3 ने कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश

T20 World Cup 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर जारी है, जहां टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर्स बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड्स की बारिश कर दी।

2 min read
Mar 08, 2026
ईशान किशन (फोटो- IANS)

IND vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इस दौरान टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

ये भी पढ़ें

अभिषेक-सैमसन ने फाइनल में किया बड़ा कारनामा, टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

पहली गेंद पर आउट हुए सूर्या

ओपनिंग जोड़ी ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई, जिसके बाद मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने भी तेज रन बनाते हुए स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया। हालांकि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अगर पहली गेंद पर अपनी विकेट नहीं गंवाते, तो टीम इंडिया का स्कोर 270 रन के आसपास पहुंच सकता था।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत दमदार रही और आउट ऑफ फॉर्म चल रहे अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया। अभिषेक शर्मा 21 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं ईशान किशन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।

रिकॉर्ड की हुई बारिश

इस दौरान भारतीय टीम ने सिर्फ 6 ओवर में 92 रन का स्कोर खड़ा कर दिया, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके अलावा भारतीय ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी की, जो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार देखने को मिला। इससे पहले किसी भी टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल में 50 रन की ओपनिंग साझेदारी नहीं की थी।

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों के बाद हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ज्यादा योगदान नहीं दे सके। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव पहली ही गेंद पर आउट हो गए। हालांकि शिवम दुबे ने अंत में दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 8 गेंदों में 26 रन की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत भारतीय टीम 250 के पार पहुंचने में सफल रही।

वर्ल्डकप का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

इस दौरान भारतीय टीम ने एक ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए, जिसमें सूर्यकुमार यादव का विकेट भी शामिल था। अगर सूर्यकुमार यादव उस ओवर में आउट नहीं होते, तो भारतीय टीम का स्कोर 270 के आसपास पहुंच सकता था। आपको बता दें कि यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2007 में श्रीलंका ने 260 रन बनाए थे, जबकि भारतीय टीम ने इसी टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन बनाए थे।

Also Read
View All
MI IPL Playoff qualification scenarios: क्या मुंबई अभी भी पहुंच सकती है प्‍लेऑफ में? या बिगाड़ेगी दूसरी टीमों का गणित, समझें पूरे समीकरण

PSL 2026: स्टीव स्मिथ ने खोया आपा, ड्रेसिंग रूम में बुरी तरह पटका बल्ला, एलिमिनेटर हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई टीम, Video

बुरे सपने की तरह हैं जसप्रीत बुमराह के लिए ये पांच मैच, जब जमकर हुई दुनिया सबसे खतरनाक गेंदबाज की धुनाई

GT vs RCB Pitch Report: पिछले मैच में यहां 100 पर ऑलआउट हुई थी गुजरात, अहमदाबाद में ज्यादातर मैच हाई-स्कोरिंग, पढ़ें पिच और मौसम का हाल

Orange Cap Standings: अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्‍लासेन मचाया धमाल, इस मामले में वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ा