क्रिकेट

भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बने पिता, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म

Suryakumar Yadav और देविशा शेट्टी माता-पिता बन गए हैं। उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी।

2 min read
May 07, 2026
suryakumar yadav becomes father

Suryakumar Yadav and Devisha Shetty Welcomes Baby Girl: भारतीय टी-20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस (MI) के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी माता-पिता बन गए हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। इस खुशखबरी को साझा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया 'X' पोस्ट पर लिखा, 'खुशियों भरी मुस्कान, ढेर सारा प्यार और सपनों के सच होने के साथ हम अपनी नन्ही परी का स्वागत करते हैं।'

आपको बता दें कि 35 वर्षीय सूर्यकुमार यादव ने 2016 में देविशा शेट्टी से शादी की थी। सूर्या ने कॉलेज के दिनों में एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने देविशा को देखा था और पसंद करने लगे थे। देविशा से शादी के बाद सूर्यकुमार यादव की किस्मत भी बदल गई।

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरा चयन 2018 तक नहीं हुआ था। मैं काफी परेशान रहने लगा था। उस वक्त पत्नी देविशा ने संभाला। उसने मुझे कभी फ्रस्टेट नहीं होने दिया। सूर्यकुमार यादव ने यह भी स्वीकार किया था कि मेरी वाइफ असली कोच हैं, वो ना होती तो शायद मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता।

बेंगलुरु के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के खेलने पर संशय

सूर्यकुमार यादव ने 4 मई को अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज कराई थी। पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पीठ में खिंचाव के कारण मैच नहीं खेले थे। ऐसे में नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस की बागडोर सूर्यकुमार यादव ने संभाली थी। मुंबई इंडियंस ने लगातार तीन हार के बाद सूर्या की कप्तानी में जीत दर्ज की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, बेटी के जन्म की वजह से वे टीम के साथ रायपुर नहीं गए हैं। अब सूर्यकुमार यादव का 10 मई को रायपुर में खेलना तय नहीं है।

मुंबई इंडियंस की टीम 10 मैच में से केवल 3 मैच में जीत दर्ज कर सकी है। ऐसे में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मुंबई इंडियंस को अपने सभी मुकाबलों में जीत बेहद जरूरी है। 10 मई को सूर्यकुमार यादव की अनुपस्थिति टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि हार्दिक पांड्या चोट से उबर रहे हैं।

Updated on:
08 May 2026 03:26 pm
Published on:
07 May 2026 09:29 pm