क्रिकेट

सूर्यकुमार यादव के IPL खेलने की उम्मीदों को बड़ा झटका, टखने की चोट के बाद अब हुई दूसरी इंजरी

Suryakumar Yadav New Injury: साउथ अफ्रीका के दौरे पर टखने की चोट के कारण अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर हुए सूर्यकुमार को अब एक और इंजरी हो गई है। अब उन्‍हें इसका ऑपरेशन कराना होगा। ऐसे में वह आईपीएल के कुछ मैच मिस कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2024, 11:53 AM IST
suryakumar_yadav.jpg

Suryakumar Yadav New Injury: विश्‍व के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के आईपीएल 2024 में खेलने की उम्‍मीदों को बड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टखने में लगी चोट के कारण जहां वह अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं तो वहीं अब खबर आ रही है कि सूर्यकुमार यादव स्पोर्ट्स हर्निया से पीडि़त हैं। उन्‍हें जल्‍द ही इसका ऑपरेशन कराना होगा। इस इंजरी की वजह से वह मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। इतना ही नहीं सूर्या इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के कुछ शुरुआती मैच भी मिस कर सकते हैं।


दरअसल, टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु में रिहैब पर हैं। जल्द ही वह स्पोर्ट्स हर्निया की बीमारी से निजात पाने के लिए जर्मनी रवाना होंगे और वहां अपना ऑपरेशन कराएंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में सूर्यकुमार यादव को स्पोर्ट्स हर्निया से पीडि़त होने का पता चला है।

जर्मनी के म्यूनिख में कराएंगे ऑपरेशन

रिपोर्ट में बताया गया है कि सूर्यकुमार यादव अगले दो-तीन दिन में ऑपरेशन के लिए जर्मनी के म्यूनिख की फ्लाइट पकड़ेंगे। इससे साफ होता है कि वह मुंबई के लिए इस सीजन रणजी ट्रॉफी नहीं खेलेंगे और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में शुरुआती कुछ मैच भी मिस कर सकते हैं। साथ ही कहा गया है कि जून में होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप से पहले फिट होने के लिए सूर्या को पूरा समय दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : क्रिकेटर अंबाती रायडू को 8 दिन में ही क्यों छोड़नी पड़ी सियासत, खुद बताई वजह

क्या है स्पोर्ट्स हर्निया

क्लीव लैंड क्लिनिक डॉट ओआरजी के मुताबिक, स्पोर्ट्स हर्निया को एथलेटिक प्यूबल्जिया, गिलमोर ग्रोइन और स्पोर्ट्समैन हर्निया भी कहते हैं। इसमें पेट के निचले हिस्‍से की मांसपेशियों चोट क्रोनिक दर्द का कारण बनती है। स्पोर्ट्स हर्निया अक्सर उन लोगों को होती है, जो अचानक दिशा बदलने या तेजी से मुड़ने वाले खेल खेलते हैं। इस चोट के कारण तंत्रिका जलन हो सकती है।

यह भी पढ़ें : IND vs AFG: केएल राहुल समेत ये 6 प्लेयर्स नजरअंदाज, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना तय

Published on: