26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेटर अंबाती रायडू को 8 दिन में ही क्यों छोड़नी पड़ी सियासत, खुद बताई वजह

Ambati Rayudu: अंबाती रायडू ने हफ्तेभर बाद ही वाईएसआर कांग्रेस पार्टी छोड़ने को लेकर अब अपना बयान जारी‍ करते हुए कारण बताया है। रायडू ने पहले की पोस्ट लिखा था कि वह कुछ समय के लिए सियासत से दूर रहना चाहते हैं। वहीं अब उन्‍होंने दूसरा बयान जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Jan 2024, 10:58 AM IST

ambati_rayudu.jpg

Ambati Rayudu: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने हफ्तेभर बाद ही वाईएसआर कांग्रेस पार्टी छोड़ने को लेकर अब अपना बयान जारी‍ करते हुए कारण बताया है। रायडू ने पहले की पोस्ट लिखा था कि वह कुछ समय के लिए सियासत से दूर रहना चाहते हैं। वहीं, अब उन्‍होंने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात लीग के दूसरे सीजन में वह मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी एमआई अमीरात के लिए खेलने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि रायडू ने आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी वाईएसआर को 28 दिसंबर को ही ज्वाइन किया था और बमुश्किल आठ दिन बाद पार्टी छोड़ भी दी थी।


अंबाती रायडू ने अब एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि वे 20 जनवरी से दुबई में शुरू होने वाले आईएलटी20 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। उन्हें पेशेवर क्रिकेट खेलने के लिए राजनीति से अलग होने की जरूरत है। इससे पहले उन्‍होंने अपने बयान कहा था कि सिर्फ यही कहा था कि वह कुछ समय के लिए राजनीति से दूर रहना चाहते हैं।

क्‍यों जारी करना पड़ा दूसरा बयान?

बता दें कि पहले अंबाती रायडू के कांग्रेस में जाने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन वह 28 दिसंबर को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। अंबाती रायडू के अचानक वाएसआर ज्‍वाइन करने और अचानक ही छोड़ने को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अब किसी अन्‍य पार्टी में जा सकते हैं। शायद इन्‍हीं अटकलों पर विराम लगाने के लिए उन्‍हें दूसरा बयान जारी करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें : केएल राहुल समेत ये 6 प्लेयर्स नजरअंदाज, टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होना तय

रायडू के क्रिकेट करियर पर एक नजर

बता दें कि गुंटूर के रहने वाले अंबाती रायडू ने जुलाई 2019 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले लिया था। इसके बाद मई 2023 में आईपीएल को भी अलविदा कह दिया था। उन्‍होंने भारत के लिए 55 मैचों में 47.05 की एवरेज से कुल 1694 रन बनाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 124* रन था।

यह भी पढ़ें : शाकिब अल हसन ने भरी सभा में सेल्फी ले रहे फैन को जड़ा थप्पड़, देखें वायरल वीडियो