क्रिकेट

टी20 विश्व कप 2021 : दिनेश कार्तिक ने किया खुलासा, ये 3 खिलाड़ी होंगे सबसे महत्वपूर्ण

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले बताया कि इस बार कौनसे खिलाड़ी सबसे महत्वपूर्ण साबित होंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Aug 2021, 9:02 PM IST
dinesh_kartik.jpg

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का मुख्य खिलाड़ी बताया है। कार्तिक ने कहा, ‘भारत के लिए जब आप बड़े टूर्नामेंट जीतना चाहते हो आपको पात्रों की जरूरत होती है, ऐसे लोग जो लड़ सकें। मेरे लिए वो खिलाड़ी हार्दिक हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से आपके लिए योगदान दे सकते हैं। हार्दिक बहुत से गेंदबाजों को ग्राउंड के कई पार्ट में हिट कर चुके हैं। उनकी गेंदबाजी भी काफी चालाक है। मेरे लिए वह काफी महत्वपूर्ण हैं।’

'वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन होंगे महत्वपूर्ण खिलाड़ी'
36 वर्षीय कार्तिक 2007 टी20 विश्व कप की विजेता टीम का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि गत विजेता वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी होने वाले हैं। कार्तिक ने कहा, ‘पूरन मेरे लिए ऐसे हैं जो विशेष होंगे। मुझे लगता है कि जब वह अपना कॅरियर खत्म करेंगे तो अपने बल्लेबाजी करने के तरीके के कारण वह टी20 के बेहतरीन खिलाड़ी में से एक होंगे। अगर विंडीज को टूर्नामेंट में आगे बढऩा है तो पूरन काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे।’

मिशेल स्टार्क भी निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
उन्होंने कहा, ‘मिशेल स्टार्क अगर ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा करेंगे तो वह डेथ ओवरों में बेहतर हो सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि वह बेहतर करेंगे क्योंकि अगर ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट में छाप छोड़नी है तो उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। मेरे लिए स्टार्क भी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।’ पुरुष टी20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक ओमान और यूएई में खेला जाएगा। सुपर-12 मुकाबले 23 अक्टूबर से शुरू होंगे।

Updated on:
23 Aug 2021, 9:02 PM IST
Published on: