Jersey Launch for T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने सबसे पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस बार उनकी टीम पहले से काफी अलग है।
South Africa T20 World Cup Jersey: 2 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों की अंतिम तैयारी शुरू हो गई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोमवार की सुबह अपनी स्क्वॉड का ऐलान किया तो साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने अपनी जर्सी लॉन्च कर दी। अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर साउथ अफ्रिका क्रिकेट ने इसकी घोषणा की।
आपको बता दें कि एडेन मार्करम की अगुवाई में साउथ अफ्रीकी टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी। अभी तक बोर्ड ने टीम का ऐलान किया है लेकिन प्रोटियाज टीम की जर्सी लॉन्च कर दी गई है। इस बार साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की जर्सी हरे और पीले रंग से बनी है। उनका लोवर ग्रीन कलर का है तो जर्सी येलो और ग्रीन कलर से सजी है।
येलो जर्सी पर ग्रीन कलर से T20 World Cup 2024 लिखा हुआ है। उसके दूसरी ओर साउथ अफ्रीका क्रिकेट का लोगो है। जर्सी की बीच में साउथ अफ्रीका लिखा होगा तो कंधे के एक तरफ साउथ अफ्रीका के नेशनल फ्लैग है तो दूसरी ओर ग्रीन और ब्लैक कलर से शोल्डर को और उधारने की कोशिश की गई है।