क्रिकेट

अभिषेक-सैमसन ने फाइनल में किया बड़ा कारनामा, टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत की है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने 50 से ज्यादा रन की साझेदारी कर फाइनल में नया रिकॉर्ड बना दिया।

2 min read
Mar 08, 2026
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन (फोटो- IANS)

Abhishek Sharma-Sanju Samson World Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस टूर्नामेंट में अब तक पूरी तरह फ्लॉप रही भारत की ओपनिंग जोड़ी फाइनल में गरजती हुई नजर आ रही है। दोनों बल्लेबाजों ने 50 रन की साझेदारी कर ली है। यह इस वर्ल्ड कप में भारत की पहली 50+ ओपनिंग पार्टनरशिप है। साथ ही यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में फाइनल मुकाबले की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी बन गई है।

इससे पहले साल 2009 में पाकिस्तान के कामरान अकमल और शाहजाद हसन ने श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था। उस वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी, जो लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया था।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्डकप के फाइनल में कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन, देखें पूरा इतिहास

संजू-अभिषेक ने मचाया गर्दा

इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस तो हार गए, लेकिन जिस तरीके से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टीम को शुरुआत दी है, उससे भारतीय टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है। भारतीय टीम ने पहले दो ओवर काफी सावधानी से खेले। इसके बाद तीसरे ओवर से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई शुरू कर दी। तीसरे ओवर में जहां 15 रन बने, वहीं चौथे ओवर में 24 रन आए और भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

टीम इंडिया के अर्धशतक के बाद अभिषेक शर्मा और खतरनाक हो गए और उन्होंने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी। उन्होंने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। अभिषेक की इस तूफानी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्डकप में पॉवरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया। टीम इंडिया ने 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 92 रन बना लिए थे। हालांकि 8वें ओवर की पहली ही गेंद पर अभिषेक आउट हो गए। उन्होंने 21 गेंदों में 52 रन की पारी खेली।

Also Read
View All
‘गरीब बच्चों को…’, टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर ये क्या बोल गए शोएब अख्तर, भारत पर लगाया क्रिकेट को बर्बाद करने का आरोप

‘अभिषेक के रनों का क्रेडिट न्यूजीलैंड के खराब गेंदबाजों को…’ भविष्यवाणी फेल होने पर ये क्या बोल गए मोहम्मद आमिर!

T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर ने द्रविड़ और लक्ष्मण को क्यों दिया टी20 वर्ल्ड कम जीतने का क्रेडिट, कहा – वो दोनों…

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के बाद अब कब मैदान पर एक्‍शन में नजर आएगी टीम इंडिया? नोट कर लें आगामी शेड्यूल

भारत की जीत पर इन 3 दिग्गजों ने निकाली अपनी ‘खीझ’, तो दिनेश कार्तिक ने बोलती बंद कर दिया करारा जवाब

अगली खबर