9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्डकप के फाइनल में कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन, देखें पूरा इतिहास

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने होंगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले जानिए टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा रहा है।

2 min read
Google source verification
सूर्यकुमार यादव (फोटो- IANS)

सूर्यकुमार यादव (फोटो- IANS)

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने होंगी। खिताबी मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए आपको बताते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में भारतीय टीम का ओवरऑल रिकॉर्ड कैसा रहा है।

1 फाइनल-2 सेमीफाइनल हार चुकी है टीम इंडिया

आईसीसी टी20 विश्व कप के नॉकआउट में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम इंडिया ने नॉकआउट में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 5 में टीम को जीत नसीब हुई है, जबकि 3 में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी है। टी20 विश्व कप 2007 में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

वहीं, भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2014 के सेमीफाइनल मुकाबले को जीतने में सफल रही थी, लेकिन फाइनल में टीम इंडिया को श्रीलंका के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। 2016 में वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में भारतीय टीम को हराया था, तो टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सफर पर ब्रेक लगाया था। हालांकि, टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को और फिर फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराते हुए दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची है। हालांकि, इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ आज तक जीत नसीब नहीं हुई है। दोनों टीमों के बीच कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं और सभी में जीत कीवी टीम के हाथ लगी है। हालांकि, क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत और न्यूजीलैंड ने कुल मिलाकर 30 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से भारत ने 16 मुकाबले जीते हैं, जबकि कीवी टीम ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है।

तीनों फॉर्मेट को मिलाकर आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में टीम इंडिया दूसरे नंबर पर है। भारत ने 183 मुकाबलों में से 121 में जीत हासिल की है। इस लिस्ट में भारत से आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 180 मैचों में 122 मैच जीते हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप