क्रिकेट

एक गलती ने नीदरलैंड्स से छीन लिया मैच, नहीं तो भारत के सामने पाकिस्तान हो जाता घुटने टेकने पर मजबूर

Pakistan vs Netherlands Highlights: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के पहले ही मुकाबले में सांसे रोक देने वाला मुकाबला देखने को मिला, जहां पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज की।
2 min read
Feb 07, 2026
pAK vs NED
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स (फोटो- IANS)

ICC Men's T20 World Cup 2026, PAK vs NED Highlights: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को तीन विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर तक 119 रन बनाकर 7 विकेट गंवा चुकी थी और यहां से नीदरलैंड की जीत आसान लग रही थी। 18.2 ओवर यानी 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुछ ऐसा हुआ कि अगर नीदरलैंड ने वहां गलती नहीं की होती तो पाकिस्तान को न सिर्फ इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ता, बल्कि 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के अपने फैसले पर भी दोबारा विचार करना पड़ता।

18वें ओवर तक डच टीम का पलड़ा था भारी

इस मैच में नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 147 रन बनाए। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ही सात विकेट गंवा चुकी थी। 18 ओवर तक टीम का स्कोर 119 रन था और सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे, क्रीज पर फहीम अशरफ और शाहीन शाह अफरीदी मौजूद थे। 19वें ओवर की पहली गेंद पर फहीम अशरफ ने छक्का जड़ा। अगली गेंद पर उन्होंने फिर गेंद को हवा में उछाला, जहां मैक्स ओ’डाउड आसानी से कैच पकड़ सकते थे, लेकिन उनसे कैच छूट गया और यही गलती नीदरलैंड पर भारी पड़ गई।

इसके बाद अगली तीन गेंदों पर फहीम अशरफ ने दो छक्के और एक चौका लगाया और लगभग इसी ओवर में मैच का रुख बदल दिया। इस ओवर में कुल तीन छक्के, एक चौका और एक दो रन आए और जो टीम 18 ओवर में 119 रन पर थी, वह 19 ओवर में 143 रन तक पहुंच गई। 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर फहीम अशरफ ने चौका लगाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी।

हारते ही खत्म हो सकती थी सुपर 8 की उम्मीदें

अगर पाकिस्तान यह मुकाबला हार जाता तो उसके दो नहीं बल्कि चार अंक माइनस होने का खतरा रहता, क्योंकि टीम भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार पहले ही कर चुकी है। ऐसे में सुपर सिक्स में पहुंचने की उसकी संभावनाएं लगभग खत्म हो जातीं, लेकिन नीदरलैंड की एक गलती ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और पाकिस्तान ने जीत के साथ वर्ल्ड कप का आगाज किया।

Updated on:
07 Feb 2026 03:57 pm
Published on:
07 Feb 2026 03:56 pm
Also Read
View All
Shreyas Iyer Instagram Bio: क्या हुआ था 25 दिसंबर 2025 को श्रेयस अय्यर की जिंदगी में? जानें दूसरे DOB की पूरी कहानी

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के बीच हुई कहा-सुनी, पहले टी20 से पहले नेट प्रैक्टिस की वीडियो हुई वायरल

Vaibhav Suryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी से पहले पृथ्वी शॉ थे भारत के आखिरी टीनएजर डेब्यूटेंट, 8 साल बाद बदलेगा क्रिकेट का इतिहास

Youngest Debutant in Cricket: वैभव सूर्यवंशी आज बदल देंगे क्रिकेट का इतिहास, देखें तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट

Youngest Indian Debutants: वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर का नहीं, वाशिंगटन सुंदर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे