क्रिकेट

श्रीलंका के सामने 213 रन का लक्ष्य, लेकिन सिर्फ 148 रन बनाकर तोड़ सकती है पाकिस्तान का सपना

सुपर 8 में अब तक पाकिस्तान और श्रीलंका ने कोई मैच नहीं जीता है। इस मैच से पहले पाकिस्तान को इंग्लैंड ने हराया था, तो श्रीलंका को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने मात दी थी।

2 min read
Feb 28, 2026
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

PAK vs SL Super 8, T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 50वां मुकाबला पल्लेकल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में शतक जड़ा, जबकि फखर ज़मान ने 42 गेंदों में 84 रन की विस्फोटक पारी खेली।

ये भी पढ़ें

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? 30 बार दोनों टीमें हुई हैं आमने सामने

ओपनर्स के बाद फेल हुए सभी बल्लेबाज

इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप पूरी तरह बिखर गई और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। पाकिस्तान का पहला विकेट 16वें ओवर में गिरा, जब फखर ज़मान 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके बाद विकेटों की ऐसी झड़ी लगी कि नसीम शाह तक को बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा, हालांकि वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके।

दूसरी ओर, साहिबजादा फरहान ने 60 गेंदों में 100 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के लगाए। उनके आउट होते ही पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई। ख्वाजा नफाय 2, शादाब खान 7, मोहम्मद नवाज और कप्तान सलमान अली आगा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उस्मान खान सिर्फ 8 रन बना सके, जबकि शाहीन अफरीदी 4 और नसीम शाह केवल 1 रन ही जोड़ पाए। अबरार अहमद क्रीज पर जरूर आए, लेकिन उन्हें एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला।

148 रन से पहले रोकने की चुनौती

अब इस मुकाबले में पाकिस्तान को सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। अगर श्रीलंका इस मैच में 148 रन बना लेती है, चाहे वह मुकाबला हार ही क्यों न जाए, तो पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। ऐसे में पाकिस्तान की कोशिश होगी कि श्रीलंका को 147 रन या उससे पहले ही रोक दिया जाए।

ये भी पढ़ें

साहिबजादा फरहान ने तोड़ डाला विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, दिलशान-बाबर को भी पछाड़ा

Also Read
View All

अगली खबर