क्रिकेट

T20 World Cup 2026: भारत-श्रीलंका के 8 वेन्यू पर होंगे 55 मैच, जानें टी-20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा।

3 min read
Nov 25, 2025
आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ (Photo Credit - IANS)

T20 World Cup 2026 Schedule: आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। श्रीलंका और भारत की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा और 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में 5-5 टीमें हैं। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड हैं। ग्रुप-ए में मौजूद भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को महामुकाबला खेला जाना है। टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान हैं। ग्रुप-सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, इटली, बांग्लादेश और नेपाल हैं, जबकि ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा हैं। टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में 7 शहरों के 8 वेन्यू पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 29 दिन में 55 मुकाबले खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें

रोहित शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारत के इन 5 वेन्यू पर खेले जाएंगे मुकाबले

आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026: ग्रुप-ए के मैच

7 फरवरी : पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, कोलंबो (सुबह 11:00 बजे से)
7 फरवरी : भारत बनाम यूएसए, मुंबई (शाम 7:00 बजे से)
10 फरवरी : नीदरलैंड बनाम नामीबिया, दिल्ली (सुबह 11:00 बजे से)
10 फरवरी : पाकिस्तान बनाम यूएसए, कोलंबो (शाम 7:00 बजे से)
12 फरवरी : भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली (शाम 7:00 बजे से)
13 फरवरी : यूएसए बनाम नीदरलैंड, चेन्नई (शाम 7:00 बजे से)
15 फरवरी : यूएसए बनाम नामीबिया, चेन्नई (दोपहर 3:00 बजे से)
15 फरवरी : भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो (शाम 7:00 बजे से)
18 फरवरी : पाकिस्तान बनाम नामीबिया, (कोलंबो 3:00 बजे से)
18 फरवरी : भारत बनाम नीदरलैंड, अहमदाबाद (शाम 7:00 बजे से)

आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026: ग्रुप-बी के मैच

8 फरवरी : श्रीलंका बनाम आयरलैंड, कोलंबो (शाम 7:00 बजे से)
9 फरवरी : जिम्बाब्वे बनाम ओमान, कोलंबो (दोपहर 3:00 बजे से)
11 फरवरी : ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, कोलंबो (दोपहर 3:00 बजे से)
12 फरवरी : श्रीलंका बनाम ओमान, कैंडी (सुबह 11:00 बजे से)
13 फरवरी : ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे, कोलंबो (सुबह 11:00 बजे से)
14 फरवरी : आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो (सुबह 11:00 बजे से)
16 फरवरी : ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, कैंडी (शाम 7:00 बजे से)
17 फरवरी : आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे, कैंडी (दोपहर 3:00 बजे से)
19 फरवरी : श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे, कोलंबो (दोपहर 3:00 बजे से)
20 फरवरी : ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान, कैंडी (शाम 7:00 बजे से)

आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026: ग्रुप-सी के मैच

7 फरवरी : वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश, कोलकाता (दोपहर 3:00 बजे से)
8 फरवरी : इंग्लैंड बनाम नेपाल, मुंबई (दोपहर 3:00 बजे से)
9 फरवरी : बांग्लादेश बनाम इटली, कोलकाता (सुबह 11:00 बजे से)
11 फरवरी : इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई (शाम 7:00 बजे से)
12 फरवरी : नेपाल बनाम इटली, मुंबई (दोपहर 3:00 बजे से)
14 फरवरी : इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, कोलकाता (दोपहर 3:00 बजे से)
15 फरवरी : वेस्टइंडीज बनाम नेपाल, मुंबई (सुबह 11:00 बजे से)
16 फरवरी : इंग्लैंड बनाम इटली, कोलकाता (दोपहर 3:00 बजे से)
17 फरवरी : बांग्लादेश बनाम नेपाल, मुंबई (शाम 7:00 बजे से)
19 फरवरी : वेस्टइंडीज बनाम इटली, कोलकाता (सुबह 11:00 बजे से)

आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026: ग्रुप-डी के मैच

8 फरवरी : न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई (सुबह 11:00 बजे से)
9 फरवरी : साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा, अहमदाबाद (शाम 7:00 बजे से)
10 फरवरी : न्यूजीलैंड बनाम यूएई, चेन्नई (दोपहर 3:00 बजे से)
11 फरवरी : साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, अहमदाबाद (सुबह 11:00 बजे से)
13 फरवरी : कनाडा बनाम यूएई, दिल्ली (दोपहर 3:00 बजे से)
14 फरवरी : न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद (शाम 7:00 बजे से)
16 फरवरी : अफगानिस्तान बनाम यूएई, दिल्ली (सुबह 11:00 बजे से)
17 फरवरी : न्यूजीलैंड बनाम कनाडा, चेन्नई (सुबह 11:00 बजे से)
18 फरवरी : साउथ अफ्रीका बनाम यूएई, दिल्ली (सुबह 11:00 बजे से)
19 फरवरी : अफगानिस्तान बनाम कनाडा, चेन्नई (शाम 7:00 बजे से)

आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर-8 का शेड्यूल

21 फरवरी :Y2 vs Y3 - आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (शाम 7:00 बजे से)
22 फरवरी: Y1 vs Y4 - कैंडी (दोपहर 3:00 बजे से)
22 फरवरी: X1 vs X4 - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (शाम 7:00 बजे से)
23 फरवरीः X2 vs X3 - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (शाम 7:00 बजे से)
24 फरवरीः Y1 vs Y3 - कैंडी (शाम 7:00 बजे से)
25 फरवरीः Y2 vs Y4 आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (शाम 7:00 बजे से)
26 फरवरीः X3 vs X4 - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (दोपहर 3:00 बजे से)
26 फरवरीः X1 vs X2 - एमए चिंदबरम स्टेडियम, चेन्नई (शाम 7:00 बजे से)
27 फरवरीः Y1 vs Y2 - आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (शाम 7:00 बजे से)
28 फरवरीः Y3 vs Y4 - कैंडी (शाम 7:00 बजे से)
01 मार्चः X2 vs X4 - अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली (दोपहर 3:00 बजे से)
01 मार्चः X1 vs X3 - ईडन गार्डन्स, कोलकाता (शाम 7:00 बजे से)

नॉकआउट मुकाबले

4 मार्च- सेमीफाइनल, पहला मैच- कोलकाता/ कोलंबो
5 मार्च - सेमीफाइनल, दूसरा मैच- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
8 मार्च - फाइनल - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद / कोलंबो

आपको बता दें कि आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप में यदि पाकिस्तान सुपर-8 से आगे बढ़ता है तो यह टीम अपना सेमीफाइनल और फाइनल मैच कोलंबो में खेलेगी। यदि पाकिस्तान की टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाती है तो 8 मार्च को फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Also Read
View All
अभिषेक शर्मा के बाद अब ये विस्फोटक बल्लेबाज भी हुआ चोटिल, बुमराह की गेंद लागने पर दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिरा

उस्मान तारिक के सपोर्ट में आए अश्विन, पाकिस्तानी गेंदबाज के एक्शन पर सवाल उठाने पर इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को दिया करारा जवाब

जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका, आईपीएल डेढ़ महीने दूर मगर रॉयल्स का होमग्राउंड तय नहीं

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन के पास बहुत बड़ा मौका, नामीब‍िया-पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 में मौका मिलना तय

ऑस्ट्रेलिया टीम में अचानक हुई स्टीव स्मिथ की एंट्री, मिचेल मार्श की चोट के बढ़ाई टीम की चिंता, क्या होंगे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर?

अगली खबर