क्रिकेट

T20 World Cup 2026: दो टीमें पक्की, पर बाकी 2 के लिए जंग! अगर पाकिस्तान पहुंचा तो बदल जाएगा पूरे वर्ल्ड कप का वेन्यू? जानिए पूरा समीकरण!

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की रेस में बड़ा ट्विस्ट! इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका क्वालीफाई कर चुके हैं, लेकिन भारत, पाक और वेस्टइंडीज के बीच फंसा है पेंच। जानिए वो अनोखा नियम जिसके चलते पाकिस्तान के आने से बदल जाएगा फाइनल का वेन्यू...

2 min read
Feb 27, 2026
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (photo - IANS)

ICC Men’s T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका इस 10वें सीजन की पहली ऐसी दो टीमें बन गई हैं, जिन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब सबकी नजरें इस पर हैं कि बाकी दो टीमें कौन सी होंगी। सेमीफाइनल के मुकाबले 4 मार्च और 5 मार्च को खेले जाएंगे, जबकि इस महाकुंभ का फाइनल मैच 8 मार्च को होगा। आइए जानते हैं कि इन टीमों ने कैसे क्वालीफाई किया और बाकी टीमों का गणित क्या है।

ये भी पढ़ें

पूरे टूर्नामेंट में बस एक ही बार आउट हुआ ये खिलाड़ी और कल शतक से चूका, जिम्बाब्वे के इस शेर ने टीम इंडिया को भी चौंकाया!

कौन सी टीमें सेमीफाइनल में पहुंची?

इंग्लैंड: सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। दो बार की चैंपियन इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से और पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर अपनी जगह पक्की की। यह लगातार पांचवीं बार है जब इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंची है।
साउथ अफ्रीका: ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका ने इंडिया और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों को हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है।

टीमग्रुपपोजीशन
इंग्लैंडग्रुप 2तय होना बाकी
साउथ अफ्रीकाग्रुप 1तय होना बाकी
TBD (आने वाली टीम)ग्रुप 2-
TBD (आने वाली टीम)ग्रुप 1-

सेमीफाइनल से कौन सी टीमें बाहर?

सुपर-8 में अपने 3 में से 2 मैच हारने के बाद श्रीलंका और जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर, भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड अभी भी इस रेस में मजबूती से डटे हुए हैं। अब देखना होगा कि इन चार टीमों में से कौन सी दो टीमें बाजी मारकर सेमीफाइनल का टिकट कटाती हैं।

किन टीमों के बीच अभी भी जंग जारी?

सेमीफाइनल की बाकी 2 सीटों के लिए अभी भी 4 टीमों में लड़ाई चल रही है। ग्रुप-2 से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान, वहीं ग्रुप-1 से भारत और वेस्टइंडीज।

T20 वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल का शेड्यूल और वेन्यू

नियम के मुताबिक, ग्रुप-2 की नंबर 1 टीम का मुकाबला ग्रुप-1 की नंबर 2 टीम से होगा। वहीं ग्रुप-1 की नंबर 1 टीम ग्रुप-2 की नंबर 2 टीम से भिड़ेगी।

तारीखमैचसमयमैदान (Venue)
4 मार्च, बुधवारसेमीफाइनल 1शाम 7:00 बजेकोलकाता / कोलंबो
5 मार्च, गुरुवारसेमीफाइनल 2शाम 7:00 बजेमुंबई

पाक बदल सकता है वेन्यू

अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो पहला सेमीफाइनल कोलकाता के बजाय कोलंबो (R Premadasa Stadium) में होगा। इसी तरह, फाइनल मैच भी अहमदाबाद के बजाय कोलंबो में खेला जाएगा।

सुपर-8 पॉइंट्स टेबल

ग्रुप-1 पॉइंट्स टेबल

पोजीशनटीममैचजीतहारपॉइंट्सनेट रन रेट (NRR)
1साउथ अफ्रीका2204+2.890
2वेस्टइंडीज2112+1.791
3भारत2112-0.100
4जिम्बाब्वे2020-4.475

ग्रुप-2 पॉइंट्स टेबल

पोजीशनटीममैचजीतहारपॉइंट्सनेट रन रेट (NRR)
1इंग्लैंड2204+1.491
2न्यूजीलैंड2103+3.050
3पाकिस्तान2011-0.461
4श्रीलंका2020-2.800

ये भी पढ़ें

Rinku Singh father’s Death: युवराज- हरभजन से लेकर सहवाग तक, रिंकू सिंह के पिता के निधन पर सभी हुए भावुक, पढ़ें किसने क्या कहा

Also Read
View All

अगली खबर