क्रिकेट

पहले ही दौर से बाहर होने के कगार पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, सुपर 8 की रेस में जिम्बाब्वे के साथ ये टीम निकली आगे

Super 8 Scenario: ग्रुप B में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर 8 की रेस को रोमांचक बना दिया है। अब श्रीलंका के साथ जिम्बाब्वे की टीम रेस में आगे हो गई हैं तो ऑस्ट्रेलिया पिछड़ गई है।

less than 1 minute read
Feb 13, 2026
टी20 वर्ल्डकप 2026 में जिम्बाब्वे का अबतक का अभियान शानदार रहा है (फोटो- IANS)

ICC Men's T20 World Cup 2026 Super 8 Scenario: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर शुक्रवार को देखने को मिला, जब ऑस्ट्रेलिया को जिंबॉब्वे ने हरा दिया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम 170 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 20वें ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ जिंबॉब्वे की टीम ग्रुप B की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर खिसक गई है। इस ग्रुप से श्रीलंका और जिंबॉब्वे सुपर 8 की रेस में आगे चल रही हैं।

श्रीलंका ने जहां अपने दोनों मुकाबले जीते हैं, तो वहीं जिंबॉब्वे भी ओमान और ऑस्ट्रेलिया को हरा चुकी है। अब जिंबॉब्वे से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को अगले दो मुकाबले श्रीलंका और ओमान के साथ खेलने हैं। ओमान के खिलाफ अगर ऑस्ट्रेलिया जीत भी जाती है तो उसके चार अंक होंगे, लेकिन अगर वह श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला हार जाती है तो पहले ही राउंड से बाहर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

‘अगर उसने भारत के खिलाफ ऐसा किया तो मैं रिटायरमेंट से वापस आ जाऊंगा’, आमिर ने बाबर आज़म को दिया ओपन चैलेंज

आयरलैंड का मुकाबला महत्वपूर्ण

दूसरी ओर, जिंबॉब्वे के लिए अब अगले दोनों मुकाबले चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि उनका अगला मुकाबला आयरलैंड से है और फिर श्रीलंका से। अगर श्रीलंका आयरलैंड के खिलाफ और जिंबॉब्वे अपने मुकाबले जीत लेता है तो लगभग सुपरहिट का टिकट कंफर्म हो जाएगा। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का बाहर होना तय माना जा रहा है।

वहीं श्रीलंका को अभी ऑस्ट्रेलिया और जिंबॉब्वे के साथ मुकाबले खेलने हैं। इनमें से किसी एक मैच को जीतकर श्रीलंका सुपरहिट का टिकट कंफर्म कर सकती है। हालांकि रेस में अभी भी ग्रुप बी की पांचों टीमें शामिल हैं, लेकिन ओमान और आयरलैंड को अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उनके सुपरहिट में पहुंचने की संभावनाएं ना के बराबर बची हैं।

Also Read
View All
ICC New Rules 2026: टेस्ट मैच के बीच में ‘लाल’ से ‘पिंक’ हो जाएगी गेंद, कोच भी घुसेंगे मैदान के अंदर, ICC ला रहा क्रिकेट नियमों में बड़े बदलाव

Orange Cap IPL 2026: ऑरेंज कैप के टॉप 6 में दो गुजरात टाइटंस और तीन सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट

Most Sixes in an IPL Season: टूटने वाला है छक्कों का सबसे बड़ा महा-रिकॉर्ड, अब क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की पैनी नज़र

Mitchell Marsh Unavailable: लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के खिलाफ मिशेल मार्श ने खेलने से किया इंकार

‘उस मैच ने हमारा पूरा सीजन बर्बाद कर दिया’ पंजाब किंग्स की बर्बादी पर हेड कोच रिकी पोंटिंग का खुलासा