क्रिकेट

सिर्फ उपकप्तान ही नहीं, कप्तान और कोच भी बदल गए, देखें टी20 वर्ल्डकप 2024 से इस बार कितनी अगल है टीम इंडिया

Team India T20 WC 2026 Squad: 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है, जिसकी अगुवाई सूर्यकुमार यादव करेंगे।
2 min read
Dec 20, 2025
Team India at T20 World Cup 2024 (Photo-IANS)
T20 World Cup 2024 में टीम इंडिया (Photo-IANS)

ICC Men's T20 World Cup 2026 Team India Squad: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभालेंगे, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। पिछले वर्ल्डकप से तुलना की जाए तो इस बार टीम में ढेर सारे बदलाव हुए हैं। इस टीम में सिर्फ 8 खिलाड़ी ऐसे शामिल हैं, जिन्होंने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीता था। वर्ल्ड कप के खत्म होते ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। ऐसे में इन खिलाड़ियों के इस वर्ल्ड कप में खेलने की वैसे भी कोई उम्मीद नहीं थी। इसके अलावा भी कई खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्हें इस बार टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि कोच और कप्तान भी बदल गए हैं। पिछली बार जहां रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की कमान संभाली थी, वहीं इस बार सूर्यकुमार यादव टीम की अगुवाई करेंगे। पिछली बार उपकप्तान हार्दिक पंड्या थे, तो 2026 की टीम में हार्दिक पंड्या सिर्फ बतौर ऑलराउंडर खेलेंगे, जबकि अक्षर पटेल उपकप्तान होंगे। इसके अलावा पिछली बार टीम के कोच राहुल द्रविड़ थे, जबकि इस बार यह जिम्मेदारी गौतम गंभीर संभालेंगे। पिछली बार जिन खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्डकप का खिताब जीता था, उनमें सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं, जो इस बार खिताब डिफेंड करने उतरेंगे।

टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव।

टी20 विश्वकप 2024 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Updated on:
20 Dec 2025 08:02 pm
Published on:
20 Dec 2025 08:02 pm