क्रिकेट

कोलकाता में आया शिमरन हेटमायर का बवंडर, सिर्फ इतनी गेंद में फिफ्टी ठोक, तोड़ा गेल का रिकॉर्ड

West Indies vs Scotland Highlights: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है, जहां वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन बनाए। टीम के लिए ब्रैंडन किंग ने 35 रन बनाए, जबकि शिमरॉन हेटमायर ने 64 रनों की तूफानी […]

2 min read
Feb 07, 2026
शिमरन हेटमायर (फोटो- IANS)

West Indies vs Scotland Highlights: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है, जहां वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन बनाए। टीम के लिए ब्रैंडन किंग ने 35 रन बनाए, जबकि शिमरॉन हेटमायर ने 64 रनों की तूफानी पारी खेली। मुकाबले में स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें

U19 वर्ल्डकप जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला बड़ा राज़, बताया वो प्रोसेस, जिससे बने वर्ल्ड चैंपियन

हेटमायर ने मचाया तूफान

वेस्टइंडीज की शुरुआत धीमी रही और टीम आठ ओवर में सिर्फ 50 रन ही बना सकी। शाई होप काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे और 22 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद ब्रैंडन किंग भी पवेलियन लौट गए, जिन्होंने 30 गेंदों में 35 रन बनाए। दोनों की धीमी शुरुआत के बाद शिमरॉन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने तूफानी बल्लेबाजी की और 170 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए वेस्टइंडीज को 120 के पार पहुंचा दिया।

रोवमैन पॉवेल 14 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल थे। उनके आउट होने के बाद शिमरॉन हेटमायर ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 36 गेंदों में दो चौके और छह छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों में ताबड़तोड़ 26 रन बनाए, जिससे वेस्टइंडीज की टीम 180 के पार पहुंचने में सफल रही। स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैड कुरी ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाए, जबकि सफ़यान शरीफ़, ओलिवर डेविडसन और माइकल लीस्क ने एक-एक विकेट हासिल किया।

हेटमायर ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड

इस मुकाबले में शिमरॉन हेटमायर ने सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इस तरह वह वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्डकप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले क्रिस गेल ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2007 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में यह कारनामा किया था।

बता दें कि आज का पहला पहला वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच निर्धारित था, लेकिन बांग्लादेश को आईसीसी ने टूर्नामेंट से बाहर कर स्कॉटलैंड की एंट्री करवा दी। वेस्टइंडीज की टीम 2 बार वर्ल्डकप जीत चुकी है। उसने 2012 और 2016 में ट्रॉफी उठाई थी।

ये भी पढ़ें

एक गलती ने नीदरलैंड्स से छीन लिया मैच, नहीं तो भारत के सामने पाकिस्तान हो जाता घुटने टेकने पर मजबूर

Also Read
View All

अगली खबर