क्रिकेट

T20 World Cup Final: वर्ल्ड कप जीतते ही ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर दौड़े सूर्या, गंभीर और जय शाह, देखें ये खास वीडियो!

Surya Kumar Yadav Visit Hanuman Temple: T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदने के बाद कप्तान सूर्या, गौतम गंभीर और जय शाह ने अहमदाबाद के हनुमान टेकरी मंदिर में टेका माथा। जानिए स्टेडियम के पास स्थित इस प्राचीन मंदिर का खास महत्व और भारत की ऐतिहासिक जीत की पूरी कहानी...

2 min read
Mar 09, 2026
कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और ICC चेयरमैन जय शाह अहमदाबाद के हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे (photo - Instagram/@surya_14kumar)

Surya Kumar Yadav Visit Hanuman Temple: भारतीय टीम की ऐतिहासिक T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद एक बहुत ही खास नजारा देखने को मिला। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और ICC चेयरमैन जय शाह अहमदाबाद के हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ माथा टेका और आशीर्वाद लिया। यह पल इसलिए भी खास था क्योंकि भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। साथ ही, भारत अपनी ही धरती पर यह ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश बन गया है।

ये भी पढ़ें

खिताब जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया दिल जीत लेने वाला बयान, इस खिलाड़ी को बताया देश की धरोहर

मंदिर की खास बात

यह हनुमान टेकरी मंदिर अहमदाबाद (गुजरात) के मोटेरा इलाके में स्थित है। यह मंदिर दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम के बिल्कुल पास (लगभग परिसर के अंदर ही) है। जो भी लोग मैच देखने स्टेडियम जाते हैं, वे अक्सर इस मंदिर के दर्शन करते हैं।

बाल हनुमान विराजे है

यह मंदिर बहुत पुराना है और स्टेडियम बनने से पहले से ही यहां स्थित है। यहां भगवान हनुमान के बाल स्वरूप की पूजा होती है। भक्तों का मानना है कि इस मंदिर में बहुत आध्यात्मिक शक्ति है।

भारत की शानदार जीत

फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, अभिषेक शर्मा (52) के बाद संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और शिवम दुबे (26) की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने फाइनल में 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम जसप्रीत बुमराह (4/15) और अक्षर पटेल (3/23) की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 159 रनों पर सिमट गई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। ट्रॉफी जीतने के तुरंत बाद मंदिर जाकर प्रार्थना करना यह दिखाता है कि टीम ने अपनी इस बड़ी कामयाबी को पूरी विनम्रता और श्रद्धा के साथ मनाया।

Also Read
View All

अगली खबर