क्रिकेट

IND Vs ZIM: भारत ने T20I में रचा इतिहास, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना

Team India T20i Records: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने 23 रन से जीत दर्ज करते सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है, जो आज तक दुनिया की कोई टीम नहीं बना सकी है।
less than 1 minute read
Team India T20i Records

Team India T20i Records: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले को टीम इंडिया ने 23 रन से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। इतना ही नहीं इस जीत के साथ भारत सबसे ज्‍यादा टी20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच जीतने वाला देश भी बन गया है। भारत ने अब 150 मैचों में जीत दर्ज कर नंबर वन बन गया है। आइये जानते हैं इस मामले अन्‍य टीमों का क्‍या हाल है?

दूसरे नंबर पर पाकिस्‍तान

टीम इंडिया 150 टी20 मैच जीतने वाली पहली टीम है। भारत ने अब तक 230 मैचों में से 150 जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान 245 में से 142 मैच जीतकर दूसरे स्‍थान पर है। न्यूजीलैंड 220 में से 111 जीतकर तीसरे, ऑस्ट्रेलिया 195 में से 105 मैच जीतकर चौथे, इंग्लैंड 192 में से 100 जीतकर पांचवें और साउथ अफ्रीका 185 में से 104 मैच जीतकर छठे स्‍थान पर है। 

Updated on:
10 Jul 2024 09:15 pm
Published on:
10 Jul 2024 09:14 pm
Also Read
View All
Team India Test Schedule: 3 टीमों के खिलाफ टीम इंडिया को खेलने हैं 9 टेस्ट, जानें कब और कहां-कहां खेले जाएंगे मुकाबले

वाशिंगटन सुंदर हुए बाहर, 33 साल के सारांश जैन को मिली टेस्ट टीम इंडिया में जगह, जानें कौन है एमपी का ये ऑलराउंडर

Team India Test Squad: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वाशिंगटन सुंदर समेत 3 खिलाड़ी बाहर

WI vs PAK 1st Test: वेस्टइंडीज के गेंदबाज ने किया अनोखा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 5 मेडन ओवर डाल झटके 5 विकेट

इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा