
नई दिल्ली। देश के पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली ( Arun jatly ) के निधन से राजनीति और खेल जगह में शोक की लहर है। आम इंसान से लेकर राजनेता, राजनेता से खिलाड़ी हर कोई अपने इस हीरो को श्रद्धांजलि दे रहा है। गौतम गंभीर ( Gautam Gambhir ), वीरेंद्र सहवाग, आकाश चोपड़ा और शिखर धवन के बाद टीम इंडिया ( Team India ) के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli ) ने अरुण जेटली ( Arun jaitly ) के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। मोदी सरकार में क्राइसिस मैनेजर के नाम से जाने-जाने वाली जेटली ने दिल्ली के एम्स ( AIIMS ) अस्पताल में आखिरी सांस ली।
मेरे पिता के निधन पर मेरे घर आए थे अरुण जेटली
वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज खेल रही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने जेटली को अच्छा इंसान बताते हुए कहा कि वो हमेशा दूसरों की मदद करते थे। अरुण जेटली की मौत की खबर से मैं हैरान और दुखी हूं। उन्होंने कहा कि 2006 में जब मैंने अपने पिता को खो दिया था तो वो अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर मेरे घर आए और मेरे पिता को श्रद्धांजलि दी। अपने संदेश के अंत में विराट ने लिखा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।