क्रिकेट

Bhuvneshwar Kumar के नाम दर्ज हैं ये खास रिकॉर्ड, अब तक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया ये काम

Bhuvneshwar Kumar मना रहे अपना 31वां Birthday अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को दिला चुके कई जीत सचिन तेंदुलकर को शून्य पर बनाया था शिकार

2 min read
Feb 05, 2021
भुवनेश्वर कुमार

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ( Bhuvneshwar Kumar Birthday ) का 5 फरवरी को जन्मदिन है। वैसे तो भुवनेश्वर ने टीम इंडिया को कई बार अपनी गेंदबाजी के दम पर जीत का स्वाद चखाया है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि भुवी के नाम पर तीन ऐसे रिकॉर्ड दर्ज है जिसे अब तक कोई भारतीय खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया है।

बीते कुछ वक्त से भुवनेश्वर चोट से जूझ रहे हैं। आईए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके नाम दर्ज बड़े रिकॉर्ड के बारे में।

5 फरवरी 1990 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जन्मे भुवनेश्वर कुमार अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। 175 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच देश के लिए खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

तेंदुलकर को शून्य पर बनाया शिकार
भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सैकड़ों घरेलू मैच खेले हैं, लेकिन वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सिर्फ एक बार शून्य पर आउट हुए हैं।

सचिन जिस गेंदबाज के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच में शून्य पर आउट हुए हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि भुवनेश्वर कुमार ही हैं। भुवी अकेले ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सचिन को शून्य पर शिकार बनाया।

5 विकेट हॉल के साथ IPL के महारथी
भुवनेश्वर कुमार भारत के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक पारी में कम से कम 5 विकेट लिए हैं।

उनसे पहले किसी भी गेंदबाज ने तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल अपने नाम नहीं किया है।

आईपीएल में दो बार पर्पर कैप
इसके अलावा वे इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल में दो बार पर्पल कैप विनर रहे हैं। कोई भी भारतीय गेंदबाज एक से ज्यादा बार आइपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने में सफल नहीं रहा है।

आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने अब तक 21 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी20 इंटरनेशनल मैच देश के लिए खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार ने 63 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि वनडे क्रिकेट में वे 132 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वे 41 विकेट चटका चुके हैं। 136 विकेट उन्होंने आइपीएल के 121 मैचों में चटकाए हैं।

Published on:
05 Feb 2021 01:10 pm
Also Read
View All
DC को असली खतरा वैभव सूर्यवंशी-यशस्वी जायसवाल से नहीं, इस खिलाड़ी से है! रिकॉर्ड देख रह जाएंगे हैरान

IPL 2026: कौन बनेगा इंडिया का नया सुपरस्टार? इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड के लिए ये 25 नाम तय, वैभव-प्रफुल में बड़ी टक्कर!

IPL 2026: हीरो से जीरो हुआ दिल्ली का यह विस्फोटक बल्लेबाज, पहले 2 मैच में बनाए 160 रन, बाद की 5 पारियों में मात्र 49 रन

बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

पाटीदार आउट थे या अंपायर से हुई बड़ी चूक? जेसन होल्डर के उस विवादित कैच का पूरा सच, जिसे देख भड़क गए विराट कोहली!