नई दिल्ली। केरल में विधानसभा चुनाव ( Kerala Assembly Election ) से पहले ही भारती जनता पार्टी ( BJP ) को बड़ा झटका लगा है। यहां एनडीए से अलग होकर भारत धर्म जन सेना ( BDJS ) ने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। दरअसल इससे पहले बीडीजेएस केरल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा थी।
माना जा रहा है कि नई पार्टी बनाकर बीडीजेएस यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) में शामिल होगी।